Sudarshan Today
बैतूल

जब घोड़ी पर बैठकर मंडप में पहुंची दुल्हन, दूल्हा ही नहीं सभी बाराती भी पड़ गए हैरत में

बैतूल/मनीष राठौर

इसमें कोई शक नहीं कि शादी हर किसी के जीवन का एक ऐसा मौका होता है जिसे कोई भी ताउम्र नहीं भूल पाता है। इस यादगार मौके को और भी रोचक, दिलचस्प और अविस्मरणीय बनाने के लिए लोग तरह-तरह के नवाचार भी करते रहते हैं। महानगरों में तो लगभग हर शादी में कुछ ना कुछ नया किया ही जाता है। लेकिन अब बैतूल जैसे जिले में होने वाली शादियों में भी कुछ ना कुछ हटकर होने लगा है।

अभी तक हमने दूल्हों के बारे में भी अधिक सुना है। कहीं दूल्हे ऊंट पर आ रहे हैं तो कहीं हाथी पर तो कहीं हेलीकॉप्टर से आ रहे हैं। इस बीच दुल्हनों ने भी विवाह मंडप में एंट्री का अंदाज बदला है। कुछ साल पहले कभी घूंघट की आड़ में शरमाते हुए दुल्हन की एंट्री होती थी। लेकिन अब दुल्हन कहीं डांस करते हुए एंट्री कर रही है तो कहीं और दूसरे अनूठे अंदाज में। इस बीच बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी में दुल्हन ने एक नए ही अंदाज में विवाह मंडप में एंट्री की। यह देखकर बाराती और मेहमान भी हैरत में पड़ गए।

दरअसल यहां दुल्हन ललिता घोड़ी पर बैठ कर मंडप में पहुंची। यह नजारा देख कर लोगों ने दुल्हन की अनोखे अंदाज में एंट्री का जोरदार स्वागत किया। ललिता का विवाह दांडीवाड़ा (होशंगाबाद) के दीपक के संग घोड़ाडोंगरी में संपन्न हुआ। घोड़ी पर बैठ कर आई दुल्हन का अंदाज दूल्हे दीपक को भी बहुत पसंद आया। उन्होंने दुल्हन का स्वागत किया। वहीं शादी समारोह में मौजूद लोग भी दुल्हन की इस अंदाज में एंट्री को लेकर चर्चा करते रहे।

दुल्हन के पिता रामभरोस महोबिया ने बताया कि वह बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं समझते इसलिए जिस तरह बेटे की शादी धूमधाम से की थी। उसी तरह बेटी की भी शादी धूमधाम से कर बेटी को घोड़ी पर बैठा का मंडप तक पहुंचाया।

Related posts

सभी पंचों की सहमती से निर्विरोध चुने गए उपसरपंच राकेश लाजीवार

Ravi Sahu

दोस्तों के साथ घूमने गई कॉलेज छात्र 22 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत

asmitakushwaha

भाजपा अजा मोर्चा के बैतूल विधान सभा प्रभारी बने विजय गायकवाड़

rameshwarlakshne

लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम कि बदलेगी सूरत 25लाख से दर्शकदीर्घा मैं लगेंगे लाल पत्थर प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे सुंदर

Ravi Sahu

शिवपुराण कथा के लिए सैंकडों कार्यकर्ताओं ने ली जिम्मेदारी

Ravi Sahu

बैतूल जेएच कॉलेज हॉकी टीम संभाग टूर्नामेंट के आयोजन में सिर्फ 7 लड़कियों को ही लिया बाकी को बाहर कर दिया राजनीति से चल रहा है जेएच कॉलेज

Ravi Sahu

Leave a Comment