Sudarshan Today
bhopal

भारत के प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह हिंदुस्तान के प्रति वफादार रहें : राष्ट्रीय हिन्दू सेना

सुदर्शन टुडे भोपाल

हिंदुस्तान एक विशाल देश है, भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के इतिहास का बहुत प्राचीन है। भारत विविधताओं में एकता का देश है। इसके अंदर भौतिक विषमताओं के साथ-साथ भाषा, धर्म, रूप, रंग, खान-पान और आचारों- विचारों में भी विषमता है। किंतु यह सुसंगठित देश है। इतिहास साक्षी है कि जब कभी विखंडन की समस्या उत्पन्न हुई समस्त हिंदुस्तानियों ने देश की अखंडता को बनाए रखा।

राष्ट्रीय एकता एक प्रबल शक्ति है, यह वीरता और बलिदान के कार्यों को बढ़ावा देती है और जनता में आत्मविश्वास उत्पन्न करती है। यह देशवासियों को उन्नति के मार्ग भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। संसार के लोगों ने राष्ट्रीय एकता की भावना से प्रेरित होकर अपूर्व उन्नति की है।

अब हमें अपनी आजादी की रक्षा के लिए आंतरिक संगठन और भावात्मक एकता को मजबूत रखना है। हमारे मन में यह विचार सुदृढ़ रखना कि हमने भारत भूमि में जन्म लिया है, इस वातावरण ने हमें पाला है। अतः इसकी प्रकृति और संस्कृति के गौरव की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

हमें दलगत एवं वर्गगत स्वार्थो को छोड़कर, समूचे राष्ट्र का हितचिंतक बनना है।

राष्ट्र निर्माण हेतु हमें तन, मन, धन से योगदान करना है।

हमें अब ऐसे वातावरण का ढांचा तैयार करना चाहिए, जिसमें अखिल भारतीय एकता का संचार हो और जिसमें विघटनकारी सांप्रदायिक प्रवृत्तियों को पनपने का अवसर न मिल सके।

आज का समाज राजनीतिज्ञों के चंगुल में फंसा है,कदम कदम पर गुटबंदी और दलबंदी का आतंक है। आज का नेता स्वार्थसिद्भि न होने पर, साम, दाम, दंड-भेद सभी साधनों को अपनाकर जनता को अपने पक्ष में लाने का प्रयास करता है।

इससे विचारों में संकीर्णता आती है,एकता की भावना नष्ट होती है,कभी-कभी व्यर्थ के विवाद इतने बढ़ जाते हैं कि उनसे आंतरिक शांति भंग हो जाती है।

इसलिए देश के नेता का यह परम कर्तव्य है कि वे स्वार्थपरता और गुटबंदी के विचारों को छोड़कर समस्त राष्ट्र का हित चिंतन करते हुए, जनता में राष्ट्रीय एकता के भाव उत्पन करें।

Related posts

मप्र के नए मतदाता:इस बार विधानसभा चुनाव में 30 लाख नए वोटर होंगे, इनमें 18-19 साल के 11.85 लाख; जेंडर रेशो 931 हुआ

Ravi Sahu

विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण ग्राम कोसमी में हुआ हादसा दो गाय की मौत एक आदमी करंट से घायल 24 घंटे गांव वाली डीपी का कर रहे हैं दुरुपयोग

Ravi Sahu

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे 4 गोल्ड मैडल जितने पर सूबेदार राधा यादव का स्वागत 

Ravi Sahu

जगदीशपुर की महारानी का भव्य आगमन

Ravi Sahu

अलग-अलग विभागों के भेल कर्मियों ने ली बीएमएस की सदस्यता

Ravi Sahu

रातीबड़ में तीन दिवसीय सीआरई कार्यक्रम का हुआ समापन

Ravi Sahu

Leave a Comment