Sudarshan Today
JHIRNIYA

भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल जी के सानिध्य में हजारो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने थामा भाजपा का दामन

सुदर्शन टुडे संवाददाता शिवशंकर राठौर

झिरन्या शुक्रवार 3 मई को खण्डवा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल जी का जनसंपर्क कार्यक्रम एवम शक्ति केंद्रों की बैठकों का आयोजन गवला ,मांडवी ,झिरनिया रतनपुर ,शिवना शक्ति केंद्रों पर किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओ का सम्मान करने एवम क्षेत्र की जनता से आशीर्वाद लेने पहुचे प्रत्याशी ज्ञानेश्वर जी पाटिल का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया साथ ही इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से एवम सांसद जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एव समाज सेवा राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया झिरनिया मंडल के गवला शक्ति केंद्र पर आयोजित बैठक उपरांत सरपंच श्री हीरालाल जामले हुकुम पटेल ,शिवचरण पटेल रामपाल सिंह तोमर ,कृष्णपाल सिह तोमर ,चेनसिंह पटेल नीलेश भोमराज समेत 200 कार्यकर्ताओ ने भाजपा का दामन थामा इसी कड़ी में ग्राम तितरानीया से डॉ नरेंद्र पटेल जी सरपंच प्रतिनिधि के नेतृत्व मे सरदार गणपत , बबलू दुबे ,अर्जुन जोगेंद्र पटेल, बच्चू जमरे सहित तितरण्या ग्राम के महिला पुरुष सहित 500के लगभग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थामा ग्राम पाडल्या से सरपंच अनिल पटेल जी एवम ग्राम पटेल ,सवाया पटेल ,सुरमल पटेल ,राजू मोरे ,,जुगन बड़ोले ,सहित 300की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए सम्पूर्ण दौरे कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी राजपाल सिंह तोमर जी ,विधानसभा संयोजक दुलीचंद बांके जी ,विधानसभा प्रत्याशी नंदा ब्राह्मण जी पूर्व विधायक धूलसिंह डावर जी मंडल अध्यक्ष झिरनिया ममराज पंवार जी अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुंदर बारसे जी मंडल उपाध्यक्ष सुधीर यादव जी वरिष्ठ ओम खेड़े जी ,जनपद अध्यक्ष संगीता नार्वे जी जनपद उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल जी ,मंडल प्रभारी शैलेन्द्र गौड़ जी , मंडल अध्यक्ष बिहारीजी मोरे ,मंडल सह प्रभारी राणाजी अलावे ,दिलीप सेठ ,कुंवर सिंह सेठ,लखन सिह मंडलोई सरपंच, गुड्डू मिश्रा जी अक्कू राठौर जाडू नायक नरेंद्र सिंह तोमर जी ,पुष्पेंद्र सिह तोमर जी ,संतोष नायक जी ,धीरेंद्र सिह तोमर जी ,रविराज सिसोदिया जी ,एवम सेंकडो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे उक्त कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा नेता प्रतीक बिट्टू ठाकुर जी ने किया।

Related posts

झिरन्या मंडल कार्यालय में भाजपा परिवार में शामिल हुए समस्त साथियों का किया स्वागत

Ravi Sahu

संविदा आउट सोर्स कर्मचारी संगठन ने किया विद्युत मंडल का घेराव

Ravi Sahu

झिरन्या में युवाओं ने बाइक रैली निकालकर विश्व बंजारा दिवस मनाया

Ravi Sahu

झिरन्या के पूर्व कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में कई नेता व कार्यकर्ता भाजपा मे शामिल ।।

Ravi Sahu

गणगौर का पर्व झिरन्या में बड़ी धूमधाम से मनाया… बाड़ी में हुई पूजा:

Ravi Sahu

सांसद पुत्र नरेंद्र पाटील ने अपने पिता के लिए मांगे वोट

Ravi Sahu

Leave a Comment