Sudarshan Today
ganjbasoda

नौलखी में महायज्ञ की पूर्णाहुति पर 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी भंडारे में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु़ हुए शामिल

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)।

वेत्रवती नदी घाट स्थित नौलखी आश्रम पर विराट प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, 33 कुण्डीय श्री सीताराम अति महायज्ञ सहित अन्य धार्मिक आयोजनों की पूर्णाहुति पर शनिवार को विशाल महा भंडारे का आयोजन कथा स्थल पर किया गया, जो सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चला। भंडारे में शामिल हुए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र से आए एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को बैठाकर प्रसादी ग्रहण कराई गई। नगर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, महिला मंडल की सदस्यों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी सेवादार के रूप में शामिल होकर प्रसादी. परोसने की व्यवस्था में सक्रिय दिखाई दिए। भंडारे में 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सेवाएं देकर वितरण व्यवस्था को अनुशासित तरीके से पूरे समय संचालित किया। जिससे हर श्रद्धालु को मन भरकर सब्जी, पूड़ी और मीठे के रूप में बूंदी की प्रसादी मिली। नौलखी के श्रीमहंत राम मनोहर दास जी महाराज ने कथा स्थल पर श्रद्धालुओं को स्वयं प्रसादी परोसकर भंडारे का शुभारंभ किया। इधर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा भी पूरे समय यज्ञ के दौरान निरंतर 10 दिन तक चलाए गए भंडारे में भी सवा लाख से अधिक श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण कर चुके हैं, जिसका समापन 19 अप्रैल को हुआ।

हजारों किलो सामग्री लगी भोजन प्रसादी में

भंडारे में भोजन सामग्री बनाने वाले हलवाई नारायण उस्ताद ने बताया कि पूर्णाहुति के महा भंडारे के लिए 100 कुंटल शक्कर, 75 कुंटल बेसन, 100 कुंटल आटा, 4000 हजार लीटर रिफाइंड तेल और 50 कुंटल आलू, टमाटर की सब्जी तैयार की गई है। भोजन सामग्री बनाने के लिए 100 से अधिक कर्मचारी लगे रहे है। शनिवार के महा भंडारी के लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र से श्रद्धालु रात तक अपने समर्थ अनुसार शक्कर, तेल, आटा, बेसन सहित नगद राशि की सेवा आश्रम पर चलकर भेज रहे थे। कथा स्थल पर भी भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं का आर्थिक सहयोग निरंतर मिल रहा था।

महायज्ञ में ढाई लाख का लगाया ठंडे पानी का प्लांट

यज्ञ के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, यजमानों, ब्राह्मण और साधु संतों की सेवा के लिए नगर के मारवाड़ी परिवार द्वारा गुजरात से विशेष रूप से ठंडे पानी का प्लांट मंगाकर उसे आयोजन स्थल पर लगाया गया। नपा द्वारा प्लांट के लिए वॉटर वर्क्स से पानी की सप्लाई दी गई। यज्ञ में चार स्थानों पर करीब 20000 लीटर रोज ठंडे पानी की 24 घंटे सप्लाई दी गई ताकि तेज गर्मी में भी ठंडा पानी उपलब्ध होता रहा। ठंडे पानी की सेवा देने वाले मारवाड़ी होटल के संचालक महेश अग्रवाल ने बताया कि यज्ञ में गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को ठंडा पानी मिले इसलिए उन्होंने गुजरात से चार एयर कूल्ड मशीनें बुलाईं थीं। यह हमारा सौभाग्य रहा कि यज्ञ के दौरान हमारे परिवार को ठंडे पानी की सेवा का मौका मिल सका।

यज्ञ में सेवाएं देने वालों का श्रीमहंत ने माना आभार

क्षेत्र की धर्मनिष्ठ जनता ने 90 साल बाद हुए विराट पुराण प्रतिष्ठा महोत्सव में तन, मन और धन से सहयोग देकर इस धार्मिक आयोजन को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराया है। यह वास्तव में अनुकरणीय और वंदनीय है। आज उनका सहयोग इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। यह कहना है नौलखी खालसा के श्री महंत राम मनोहर दास महाराज का। यज्ञ में सामग्री के अलावा आर्थिक रूप से सहयोग देने वाले शहर और ग्रामीण क्षेत्र जन, जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल, जागृति महिला मंडल, गिरिराज महिला मंडल, ब्राह्मण दल, श्रमदान दल, पंचायत सचिव एवं रोजगार संघ, सहकारी बैंक कर्मचारी संघ, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, किन्नर समाज, ग्राम मांगरोद सेवा मंडल सहित नगर के अनेक सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के अलावा आयोजित यज्ञ में निस्वार्थ रूप से सेवाएं देने वाले सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगियों के यशस्वी, दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आभार माना है।

Related posts

भाजपा नेताओं सहित आमजन ने भी लगाया अपने घर पर भाजपा का झंडा शक्ति केंद्रों पर जारी हैं भाजपा की बैठकें

Ravi Sahu

बेटी ने दी मां की चिता को मुखाग्नि, समाज की बंदिशों को तोड़कर, दिया संदेश

Ravi Sahu

क्रिश्चियन मिशनरीज स्कूल पर बाल संरक्षण आयोग ने दिये एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

Ravi Sahu

धर्म और राष्ट्र की रक्षा सुख सुविधा त्यागे बिना नहीं कर सकते – स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य

Ravi Sahu

वेदांत आश्रम में स्वामी रामानंदाचार्य का प्राकट्य महोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया

Ravi Sahu

अनाज मंडी की दुकान में चोरी का प्रयास

Ravi Sahu

Leave a Comment