Sudarshan Today
MANDLA

संसदीय क्षेत्र मंडला में कुल 72.84 प्रतिशत हुआ मतदान 15 लाख 30 हजार 861 मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

 

 

सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए मंडला संसदीय क्षेत्र की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल 2024 को शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ है। संसदीय क्षेत्र के कुल 21 लाख 1 हजार 811 मतदाताओं में से 15 लाख 30 हजार 861 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनमें 7 लाख 73 हजार 460 पुरूष एवं 7 लाख 57 हजार 387 महिलाएं तथा 14 अन्य मतदाता शामिल हैं। संसदीय क्षेत्र मंडला में कुल 72.84 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ है।
इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहपुरा विधानसभा में कुल 2 लाख 71 हजार 83 मतदाताओं में से 1 लाख 96 हजार 409 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनमें 98 हजार 852 पुरूष एवं 97 हजार 556 महिलाएं तथा 1 अन्य मतदाता शामिल हैं। डिण्डौरी विधानसभा में कुल 2 लाख 50 हजार 201 मतदाताओं में से 1 लाख 90 हजार 30 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनमें 95 हजार 484 पुरूष एवं 94 हजार 543 महिलाएं तथा 3 अन्य मतदाता शामिल हैं। बिछिया विधानसभा में कुल 2 लाख 63 हजार 111 मतदाताओं में से 1 लाख 88 हजार 400 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनमें 93 हजार 307 पुरूष एवं 95 हजार 92 महिलाएं तथा 1 अन्य मतदाता शामिल हैं। निवास विधानसभा में कुल 2 लाख 68 हजार 661 मतदाताओं में से 1 लाख 99 हजार 332 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनमें 98 हजार 910 पुरूष एवं 1 लाख 422 महिला मतदाता शामिल हैं। मंडला विधानसभा में कुल 2 लाख 71 हजार 526 मतदाताओं में से 1 लाख 98 हजार 82 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनमें 98 हजार 676 पुरूष एवं 99 हजार 404 महिलाएं तथा 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। केवलारी विधानसभा में कुल 2 लाख 62 हजार 76 मतदाताओं में से 1 लाख 96 हजार 730 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनमें 1 लाख 99 पुरूष एवं 96 हजार 629 महिलाएं तथा 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। लखनादौन विधानसभा में कुल 2 लाख 97 हजार 532 मतदाताओं में से 2 लाख 16 हजार 248 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनमें 1 लाख 9 हजार 391 पुरूष एवं 1 लाख 6 हजार 855 महिलाएं तथा 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार गोटेगाँव विधानसभा में कुल 2 लाख 17 हजार 621 मतदाताओं में से 1 लाख 45 हजार 630 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिनमें 78 हजार 741 पुरूष एवं 66 हजार 886 महिलाएं तथा 3 अन्य मतदाता शामिल हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जताया आभार

कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने जिले में बेहतर एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले के सभी मतदाताओं को जिला प्रशासन की तरफ से शुभकामनाएं देते हुए आभार जताया है। उन्हांेने शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने में सहयोग करने वाले सभी प्रशासनिक और पुलिस अमले को बधाई दी है। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मतदाता जागरूकता गतिविधियां और निर्वाचन कार्यों में सकारात्मक सहयोग के लिए जिले के इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, डिजीटल मीडिया के प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया है।

Related posts

मतदाता जागरूकता के लिए मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित

Ravi Sahu

उपयंत्री महेश मिश्रा को 10,000 लेते लोकायुक्त पुलिस रंगे हाथ पकडे

Ravi Sahu

नोडल अधिकारियों की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

यूपीएससी परीक्षा में सफलता पर कलेक्टर ने दी नितिन चंद्रौल को बधाई

Ravi Sahu

मंडला विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने ली भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की सदस्यता

Ravi Sahu

गाँव-गाँव में विकास यात्राएं

Ravi Sahu

Leave a Comment