सुनील शर्मा सुदर्शन टुडे देवास-
अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राम्हण महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश जोशी जी ने उज्जैन में आयोजित अखिल भारतीय महा सभा की मध्य प्रदेश इकाई की प्रदेश कार्य कारणी की बैठक में अखिल भारतीय महा सभा के सदस्यता अभियान के लिए महा सभा के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद व्यास को मध्य प्रदेश का प्रभारी मनोनित किया किया। इस अवसर पर प्रमोद व्यास ने बताया की जिस किसी भी स्व जाति बंधुओ को अखिल भारतीय महा सभा का आजीवन सदस्य बनना हो वे अपने जिले के अध्यक्ष से संपर्क कर अधिक से अधिक आजीवन सदस्य बने।
इनकी नियुक्ति पर प्रदेश कार्यकारणी के साथ ही सभी जिले से पधारे जिला अध्यक्षों ने बधाई देकर कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।