सुनील शर्मा सुदर्शन टुडे।
कांटाफोड़- नगर कांटाफोड़ में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य अक्ष पाद महर्षि गौतम जी की जन्म जयंती महर्षि गौतम विद्या मंदिर कांटाफोड़ में मनाई गई।
सर्व प्रथम समाज जनों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया कार्यक्रम में पूजन आरती के पश्चात नगर सभा का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से नगर के वरिष्ठ गणपती शर्मा को नगर सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया साथ ही समिति में सर्व सम्मति रामेश्वर शर्मा एवम विजय शर्मा को उपाध्यक्ष, मनोज व्यास को सचिव, आलोक जोशी एवम् रमेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, वही सह सचिव शिव कुमार शर्मा संरक्षक सतानंद शर्मा एवम् विधि सलाहकार एडवोकेट राकेश तिवारी को बनाया गया। वहीं कार्यक्रम में समाज गति विधि पर चर्चा की गई साथ ही समाज की धर्मशाला को लेकर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, जिला महामंत्री बालकृष्ण शर्मा, प्रदेश जन गणना मंत्री सुनिल जोशी,अनिल शर्मा, द्वारका शर्मा सहित समाज जन उपस्थित थे।