Sudarshan Today
rajgarh

हर बूथ पर बढ़ाए 370 वोट, 400 पार का लक्ष्य करें साकार!मंत्री टेटवाल अनुसूचित जाति मोर्चे की जिला बैठक पचोर में संपन्न।

सुदर्शन टुडे राजगढ़

राजगढ़। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी दल अपने प्रचार प्रसार के साथ ही प्रत्याशियों के फॉर्म भराने के साथ ही चुनावी रणनीति की तैयारी में लंबे समय से लगे हुए हैं। जहां राजगढ़ लोकसभा से भाजपा के तीसरी बार के उम्मीदवार रोडमल नागर अलग-अलग मंडलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार करने के साथ ही मतदाताओं से मेल मिलाप करने के साथ ही पदाधिकारी को लगातार क्षेत्र में उतरकर भाजपा का परचम पिछली बार की अपेक्षा और अधिक मतों से लहराने के उद्देश्य से काम करने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। वहीं लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह परिवर्तन यात्रा के साथ ही पैदल यात्रा के माध्यम से कई गांव में पहुंचकर नुक्कड़ सभाएं करते हुए भाजपा की कमियां गिना रहे हे म वही राजगढ़ लोकसभा में चुनाव को मतपत्र से कराने के उद्देश्य को लेकर 400 फॉर्म प्रत्याशियों के भरवाने का आह्वान भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में जहां भाजपा संगठन अलग-अलग बैठक कर रहा है वही युवा मोर्चा भी लगातार बैठकों में सक्रिय दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पचोर के प्रज्ञा सागर विद्यालय परिसर में अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री गौतम टेटवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश खरे की उपस्थिति में हुई इस बैठक में मोर्चे के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री टेटवाल ने कहा कि हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है। हम सबको तीसरी बार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर बूथ पर 370 वोट अधिक प्राप्त करना है इस लक्ष्य को लेकर हमें क्षेत्र में लगातार काम करते हुवे भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार में हुए विकास कार्यों को जनता के बीच पहुंचाते हुए 400 पार के लक्ष्य को तय करने के लिए राजगढ़ लोकसभा प्रत्याशी को पहले से भी अधिक मतों से विजय बनाकर लोकसभा में भाजपा का परचम लहराना है। इस दौरान प्रदेश मंत्री कैलाश बगाना ,पूर्व विधायक कुंवर कोठार, जिला महामंत्री रामचंद्र जलालिया, जिला पंचायत सदस्य रामलाल खटक, अमित जंजावत, कैलाश विजयपुरी,जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र मालवीय,नरेंद्र खंडारे, योगेश जाटव, प्रेम वर्मा ,दुर्गेश मालवीय, गोलू वाल्मीकि के साथ ही अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Related posts

भाजपा को अच्छे RSS कार्यकर्ताओं की नहीं, रेत माफियाओं की है जरूरत! दिग्विजय सिंह गो मांस निर्यात करने वालों से भाजपा ने लिया चंदा,जनता का चूस रहे खून।

Ravi Sahu

नमो प्रो रात्रि कबड्डी में 52 टीम पहुंची..पहले दिन नरसिंहगढ़, बीनागंज और ब्यापारा टीम जीती।

Ravi Sahu

मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन।

Ravi Sahu

10 से 15 जनवरी तक मनेगा महिला सशक्तिकरण सप्ताह। मुख्यमंत्री  डॉ. यादव आज करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ अंतरित।

Ravi Sahu

विकास से कोसो दूर आज भी बदहाली के आंसू बहा रहा है जिले का चाटूखेडा गांव…आजादी के 75 साल बाद भी नही पहुँची यहां मूलभूत सुविधाएं।

Ravi Sahu

देर रात एक्सीडेंड में दो की मौके पर मौत,एक फांसी पर झूला,पांच गंभीर घायल।उर्स मेले से लोटते में मोर पीपली जोड पर भिड़ी दो मोटर सायकल, वाहनों के भी परखच्चे उड़े।

Ravi Sahu

Leave a Comment