Sudarshan Today
देश

संयुक्त ट्रांसपोर्ट मोर्चा द्वारा दिल्ली के जंतर – मंतर पर किया धरना प्रदर्शन

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी

सीहोर। कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह खनुजा एवं आल इंडिया ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन (भाईचारा) के मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे ने बताया कि दिनांक 25 अप्रैल 2022 को सयुंक्त ट्रांसपोर्ट मोर्चा एवं आल इंडिया ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया गया और तय प्रोग्राम के अनुसार दोपहर 2:30 बजे पेदल मार्च शुरू किया गया। जिसे पहले ही वहां तैनात भारी पुलिस बल द्वारा आगे बढऩे से जबरदस्ती रोका गया। काफी जद्दोजहद के बाद पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल को परिवहन मंत्रालय द्वारा बातचीत हेतु सम्मान के साथ ले जाया गया जहां सम्बंधित मांगो का एक पत्र उपस्थित मंत्रालय के अधिकारियों को सौंपा गया। अधिकारियों द्वारा मांगो पर विचार विमर्श हेतु कुछ समय मांगा गया, जिसे सयुंक्त ट्रांसपोर्टर यूनियन नेताओं द्वारा सहर्ष स्वीकार किया। परिवहन मंत्रालय जाकर ज्ञापन सौंपने वालों में मध्यप्रदेश से नरिन्दर सिह पांधे, परमजीत सिंह भंगू, गुजरात से अशोक शर्मा, उत्तर प्रदेश से प्रमोद श्योराण, मध्यप्रदेश से नरिंदर सिंह पांधे,मंगल सिंह गुलिया हरयाणा, भूप सिंह हरयाणा, पवन कुमार दिल्ली सहित सेंकडो की संख्या में देश भर के यूनियन के पदाधिकारी जंतर मंतर पहुंचे और चैतावनी भी दी गई कि यदि मांगे न मानी गई तो भविष्य में सयुंक्त मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा।

Related posts

किरायेदारों की जानकारी नहीं देने पर मकान मालिकों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Ravi Sahu

पंजाब में सरकार बनने पर तिरंगा यात्रा

asmitakushwaha

स्टूडेंट कोचिंग क्लासेस बरेला में मेधावी छात्र-छात्राए हुए सम्मानित

Ravi Sahu

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती भारतीय से सर्वश्रेष्ठ सम्मान किया गया

Ravi Sahu

Ravi Sahu

किसान सम्मान निधी योजना की केवाईसी आवश्यक

Ravi Sahu

Leave a Comment