Sudarshan Today
rajgarh

भोपाल में आयोजित दिव्यांग सम्मान समारोह में सम्मानित हुए राजगढ़ के राजेश वर्मा

सुदर्शन टुडे राजगढ़

राजगढ़।दिव्यांग होते हुए दिव्यांगता को मात देकर पूरे देश में एक आईडियल के रूप में निखर कर आए राजेश वर्मा को आएं दिन राष्ट्रीय वा राज्यस्तरीय सम्मान से देश भर में सम्मानित किया जा रहा है।22 मार्च को उमंग गौरव दीप वेलफेयर सोसायटी के द्वारा भोपाल में आयोजित दिव्यांग राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवम सम्मान समारोह में पूरे प्रदेश से पांच अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दिव्यांग जन को सम्मानित किया गया जिसमें राजगढ़ जिले से एक मात्र दिव्यांग अंतराष्ट्रीय मॉडल राजेश वर्मा का चयन कर उन्हे राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके पहले भी राजेश वर्मा को देश भर में दस राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जा चुका है। राजेश का कहना है की अब उन्हें राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित होकर जिले का नाम रोशन करना है और भारत का झंडा विश्व पटल पर लहरा कर भारत का गौरव बढ़ाना है। राजेश वर्मा एक दिव्यांग अंतराष्ट्रीय मॉडल के साथ दिव्यांग खिलाड़ी भी है जो गोला फेंक, भाला फेंक, और पंजा कुस्ती से जैसे गेम में अपनी रुचि दिखाते है। और दुनियां के दिव्यांग हीरो ग्रुप का संचालन करते है जिसमे देश भर से दिव्यांग जन उनके साथ जुडे हुए है।उमंग गौरव दीप वेलफेयर सोसायटी एक राष्ट्रीय संस्था है जो दिव्यांग जन के कार्य करती है जिसके द्वारा प्रति वर्ष उमंग उत्सव मनाया जाता है वा दिव्यांगजन का सम्मान किया जाता हैं।जिसकी संस्थापक दीप्ति पटवा जी है

Related posts

छापीहेड़ा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से शत प्रतिशत मतदान के लिए अपील

Ravi Sahu

जौ राम का नहीं किसी काम का नहीं इनको पहचानने की है जरूरत!,,,मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बोड़ा में कार्यकर्ताओ में भरा जोश

Ravi Sahu

साहब,,,, 2 किलोमीटर रोज संघर्ष कर शिक्षा ग्रहण कर रहा हू!दिव्यांग छात्र दोनों पैरों से विकलांग दूसरी क्लास का बच्चा पसीना बहा कर कर रहा संघर्ष।

Ravi Sahu

विकास की लहर – ‘‘हर गांव . हर घर‘‘

Ravi Sahu

ब्रह्माकुमारी बहनों ने किया राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पवार का अभिनंदन,,

Ravi Sahu

राजगढ में पहली बार रात्रिकालीन नमो प्रो कबड्डी महामुक़ाबला, स्टेडियम में

Ravi Sahu

Leave a Comment