Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

राजु देवड़ा जिला रिपोर्टर बालीपुर धाम 

स्थान बालीपुर धाम

मनावर के समीप ग्राम बालीपुर मां अंबिका आश्रम के ब्रह्मलीन संत गजानंद महाराज का 104वां जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र के सबसे बडे इस आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार की देर रात को धार महू लोकसभा से भाजपा प्रत्याक्षी पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर आश्रम में कार्यकर्ता के साथ दर्शन करने पहुची।जहां आश्रम के संत योगेश महाराज ने कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुऐ कहा कि 16 से 24 मार्च तक ब्रह्मलीन संत गजानंद महाराज बाबा बालिपूर का विशाल जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर कहा कि आश्रम में 108 रामायण पाठ, दुर्गा अष्टोत्तर शतनाम के सवा लाख पाठ करने का संकल्प लिया है। ब्राह्मण समाज के युवा यह पाठ कर रहे है। साथ ही 24 लाख गायत्री मंत्र का पाठ भी होगा। नौ दिवसीय चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम का समापन 24 मार्च की शाम को होगा। बैठक में 24 मार्च को जन्मोत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और शोभायात्रा का मार्ग, पार्किंग स्थल, भोजन शाला ओर बालीपुर धाम आने वाले प्रमुख मार्गों का रोड मेप बताया गया। साथ ही बाहर से आने वाले हजारों भक्तों के लिये यातायात, शांति व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए चर्चा की गई।ग्राम के भक्त राजू देवड़ा ने बताया कि 24 मार्च रविवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा (होली) पर आश्रम में गुजरात की प्रसिद्ध भजन गायिका गीताबेन रबारी की विशाल भजन संध्या रात 9 बजे से प्रारंभ होगी। इस अवसर पर आश्रम की ओर से सावित्री ठाकुर,पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे का राधेश्याम मूलेवा, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी, जनपद पंचायत सदस्य जितेंद्र परमार, पंच राजू परमार, नारायण काग, जगदीशचंद्र चोयल, बद्री देवड़ा, बद्री परमार, निलेश देवड़ा ने स्वागत किया।

Related posts

बारिश रुकने के बाद खिली धूप तो खेती की तैयारी में जुटे किसान

Ravi Sahu

कथा सुनने से मन के विकार दूर हो जाते हैं। -महामंडलेश्वर रामगिरी महाराज पूर्णाहुति के साथ नौ दिवसीय राम कथा का कथा का समापन हुआ।

Ravi Sahu

जमगांव पंचायत सचिव व रोजगार सहायक को हटाने की मांग

Ravi Sahu

नाबालिक से छेड़खानी मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री_जन_सेवा_अभियान अंतर्गत लाड़ली_लक्ष्मी_योजना का जिलास्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

Ravi Sahu

*राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नवजात शिशु के मिलने से मचा हड़कंप,जिला अस्पताल किया गया रेफर

Ravi Sahu

Leave a Comment