Sudarshan Today
rajgarh

मध्य प्रदेश में 29 सीटों पर लहराएगा भाजपा का परचम, छिंदवाड़ा भी होगी भाजपा मय:बीड़ी शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताई सरकार की सफलता। जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, दीवार लेखन भी किया।

देवराज चौहान सुदर्शन टुडे

राजगढ़। हाल ही में देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश के सभी लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं वहीं कांग्रेस अभी भी अपने उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई, इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं से मेल मिलाप के साथ ही योजनाबद्ध तरीके से चुनाव जीतने व हर बुत को मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद बि डी शर्मा राजगढ़ जिले के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। जहां बि डी शर्मा करीब 12:00 बजे होटल संस्कृति पहुंचे जहां लोकसभा प्रबंधन समिति एवं जिला बैठक में उन्होंने हिस्सा लिया वहीं जनप्रतिनिधि बैठक के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से भी संवाद किया इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह सिसोदिया के घर पहुंच कर वहां चाय पर चर्चा की, साथ ही लाभार्थी संपर्क एवं दीवार लेखन अभियान के तहत राजगढ़ नगर में स्थित वार्ड क्रमांक 8 संकट मोचन कॉलोनी पर उन्होंने दीवार लेखन भी किया । इसी के साथ उन्होंने राजगढ़ में होटल संस्कृति पैलेस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जहां उन्होंने देश में मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार में हुए विकास कार्यों के साथ ही सरकार की उपलब्धियां गिनाई।सभी 29 सीटों पर लहराएगा कमल, छिंदवाड़ा भी होगी भाजपा की। प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने होटल संस्कृति पैलेस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मीडिया के सवाल पर कहा कि इस बार हम भूत विजय संकल्प के साथ काम कर रहे हैं पिछली बार जहां मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया था वही इस बार हम छिंदवाड़ा को भी भाजपा मय बनायेगे।6 दिसंबर को करेंगे 370 कमल भेट।* देश अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी हर बूत पर मजबूत पकड़ के साथ ही अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से चुनाव लड़ रही है।और हर बुत पर 370 वोट अधिक लाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। और यह प्रयास कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल भी होगा उन्होंने कहा कि देश में इस बार पूर्ण बहुमत के साथ ही 400 पार का नारा जो भाजपा ने दिया है उसे पर हम काम कर रहे हैं यही कारण है कि संकल्प पूरा होने के बाद 6 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के श्री चरणों में 370 कमल फूल समर्पित करेगी।कांग्रेस को नहीं मिल रहे चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी।हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी प्रत्याशियों की सूची मध्य प्रदेश में जारी कर दी है वहीं कांग्रेस अभी भी अपने उम्मीदवारों की सूची सभी जगह जारी नहीं कर पाई ऐसे में जब प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से मीडिया ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है की किसे चुनाव मैदान में उतारे लेकिन कोई चुनाव लड़ने के लिए तैयार ही नहीं है। मेरे लोकसभा क्षेत्र में तो प्रत्याशी पहले ही मैदान छोड़कर चले गए उन्होंने यह भी कहा कि जिसे वहा प्रत्याशी बनाया गया था उसने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।न्याय यात्रा को बताया ढकोसला। राहुल गांधी द्वारा देश भर में निकाली जा रही न्याय यात्रा पर मीडिया के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने प्रहार करते हुए कहा कि यह कैसी न्याय यात्रा जिसमें कहीं सो तो कहीं 200 लोग भी दिखाई नहीं दे रहे हे जबकि असली न्याय के इंतजार में बैठा कश्मीर न्याय मांग रहा है, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर प्रहार करते हुए कहा कि रामलला के भव्य मंदिर निर्माण की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकराने वाले लोग न्याय की बात कर रहे हैं। न्याय तो उनसे राघोगढ़, राजगढ़ व मध्य प्रदेश की जनता मांग रही है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नारायण सिंह पवार, गौतम टेटवाल,लोकसभा सांसद व भाजपा के प्रत्याशी रोडमल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, विधायक अमर सिंह यादव, मोहन शर्मा, हजारीलाल दांगी, पूर्व विधायक पंडित हरण तिवारी, प्रताप मंडलोई,महामंत्री देवी सिंह सोंधिया, अमित शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह हाडा,नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू, दीपेंद्र सिंह चौहान, दीपक शर्मा, ओपी शर्मा, राजेश खरे, के पी पंवार के साथ ही अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

राजगढ़ विधायक ने बिजली, नल जल व नेहरो के साथ ही स्वास्थ्य पर रखी अपनी बात।

Ravi Sahu

बंध पड़े कामों को शुरू करने विधायक के साथ जनपद अध्यक्ष व सरपंचों ने की कलेक्टर से मुलाकात।

Ravi Sahu

साल का आखिरी दिन पर नहीं शुरू हो पाई उप मंडियां

Ravi Sahu

पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे कलेक्टर, किया अभ्यार्थियों के सत्यापन कार्य का निरीक्षण।

Ravi Sahu

कुटुंब मित्र बनकर करें समाज में काम : देवकी नंदन ठाकुर

Ravi Sahu

सैनिक कल्‍याण के लिए सेवा निवृत्‍त प्रोफेसर ने मुक्‍तहस्‍त से दान की एक लाख 51 हजार की राशि। शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू के बलिदान दिवस की दिनांक अंकित कर दिया चेक।

Ravi Sahu

Leave a Comment