सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अखिल भारतीय मार्गदर्शक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठतम प्रचारक डाॅ. इन्द्रेश कुमार का जन्मदिन सद्भावना सप्ताह के रूप में पूरे मुल्क में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंच के गौ, पर्यावरण एवं सेवा कार्य प्रकोष्ठ जिला गंजबासौदा मध्यभारत प्रान्त ने गरीबों को प्रसादी मिष्ठान वितरण कर सप्ताह का भव्य आगाज किया। राष्ट्रीय सह संयोजक सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने बताया कि मंच ने 24 फरवरी तक देश में सद्भावना सप्ताह मनाने का संकल्प लिया हैं। इस सप्ताह के दौरान मस्जिद, मदरसा, दरगाहों में दुआ, चादरपोशी, आयते करीमा, बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरण, गरीबों को कम्बल वितरण, इज्जत की रोटी, लायब्रेरी, मरीजों को फल वितरण, गायों को चारा, मछलियों को दाना, पंछियों को दाना खिलाना, भंडारे का आयोजन करना, पौधा रोपण और रेहान यानी तुलसी के पौधे वितरण करना आदि प्रमुख रूप से किए जायेंगे। सद्भावना सप्ताह के प्रथम दिवस स्थानीय ईकाई ने राष्ट्रीय संगठन संयोजक गिरीश जुयाल के निर्देशानुसार डाॅ. इन्द्रेश कुमार के व्यक्तित्व पर वाचन कर प्रकाश डाला गया एवं उसके पंपलेट भी वितरण किए गये। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।