Sudarshan Today
Other

महात्मा गांधी की स्मृति में हुई सर्वधर्म प्रार्थना

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कहा गांधीजी के बताएं मार्ग पर चले

आर्यन शेख़ अय्यूब ज़िला ब्यूरो 

बुरहानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिनांक 12 फरवरी 2024 को प्रात: 9 बजे सर्वधर्म प्रार्थना, का आयोजन मां ताप्ती नदी के किनारे स्थित सतियारा घाट पर किया गया।

सर्वप्रथम गांधीजी के अस्थि विसर्जन स्थल पर पुष्प माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव ने कहा कि इतिहास में 12 फरवरी के दिन बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 30 जनवरी, 1948 को हत्या की गई थी और उनकी मृत्यु के 13वें दिन 12 फरवरी, 1948 को उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग पवित्र सरोवरों में विसर्जित किया गया था। एक कलश को इलाहाबाद में गंगा नदी में प्रवाहित किया गया। देश-दुनिया के इतिहास में 12 फरवरी की तारीख पर दर्ज विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार गवाह हैं नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि गांधीजी के बताएं मार्ग पर चलकर देश को आगे बढ़ाने के लिए सदा तत्पर रहे नशामुक्ति ना करें नशे से दूरी बनाएं का गांधीजी ने सत्याग्रह का मार्ग दिखाया। इसके पश्चात पंडित गजानन शास्त्री द्वारा गीता पाठ,निति प्रकाश सहगल, श्री महेंद्र जैन एंव श्री विजय अयरे द्वारा आर्य समाज की प्रार्थना, तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना एवं गांधीजी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए, सबके लिए खुला है मंदिर ये हमारा, रघुपति राघव राजा राम आदि गीत का भी गान किया गया।आखिरी में दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी गई।

निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि गांधीजी की आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोग’ सत्य और अहिंसा के दर्शन पर आधारित एक अद्वितीय रचना है. आज की युवा पीढ़ी को जरूर पढ़ना चाहिए. सत्य के प्रयोग आत्मकथा को पढ़ने से युवा पीढ़ी में गांधीवादी सोच विकसित हो सकेगी. उन्होंने कहा कि गांधी की अहिंसावादी विचारधारा के कारण आज भारत का पूरे विश्व में सम्मान है

अंत में सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनो को स्वच्छता की सपथ दिलवाई सभी नागरिको ने अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी को श्रद्धांजलि दी |कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता ने किया और आभार सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख ने माना इस सर्वधर्म प्रार्थना में , नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव,निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, उपयंत्री गोपाल महाजन, यशवंत महाजन जन सम्पर्क अधिकारी हरिश मोरे सहित निगम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

असाटी महिला मंडल समिति की महिलाओं ने संस्कार भवन में किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन

Ravi Sahu

भाजपा मंडल अध्यक्ष बने कृष्णा धनगर 

Ravi Sahu

सेक्टर नरसिंहगढ़ की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की पिपरोधा छक्का में बैठक संपन्न

Ravi Sahu

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे हरदा जिले के दोनों विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता

Ravi Sahu

अलकेश साहू को भाजपा सोशल मीडिया वारियर बनाए जाने पर मित्रों ने दी शुभकामनाए

Ravi Sahu

पशुओं में किया जा रहा है टीकाकरण का कार्य

Ravi Sahu

Leave a Comment