सदर्शन टुडे आरोन /गुना
आरोन पुलिस द्वारा वर्ष 2016 के मारपीट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार किये गये हैं। आरोपीगण मन्ना बंजारा एवं रूप सिंह बंजारा निवासी ग्राम तमेड़ी न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार थे। न्यायालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए दो स्थाई वारंट जारी किये गये थे, जो तामीली हेतु आरोन थाने पर प्राप्त हुए। आरोन थाना पुलिस द्वारा दोनों ही वारंटियों की निरंतर तलाश की गई और सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना पर दोनो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वारंटियों को गिरफ्तार करने में आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक आनंद राय, सउनि जयदेव सिंह यादव एवं प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी की भूमिका रही है।