Sudarshan Today
baitul

ठेसका में 10 लाख से स्वीकृत वन रक्षक आवास निर्माण कार्य में लापरवाही रेंजर भी बोलें गुणवत्ता में कमी है

सुदर्शन टुडे समाचार बैतूल रामेशवर लक्षणे

दक्षिण वन मंडल क्षेत्र की मुलताई आठनेर वन परिक्षेत्र ठेसका गांव में 10 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे

आठनेर।। दक्षिण वन मंडल क्षेत्र की मुलताई आठनेर वन परिक्षेत्र ठेसका गांव में 10 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे वन रक्षक आवास निर्माण कार्य में लापरवाही की जा रही है।। मुलताई रेंजर नितिन पवार ने भी माना है निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता में कमी मिली है।। राजमिस्त्रियों से गुणवत्ता से कार्य करने निर्देश दिए हैं। जबकि वन विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि संबंधित वन रक्षक आवास निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया से हो रहा है।। निर्माण कार्य में सामग्री गुणवत्ताहीन हैं। तकनीकी मापदंडों पर निर्माण कार्य नहीं हो रहा है। वन रक्षक आवास निर्माण कार्य ठेकेदार को दिया है।। ठेसका वन रक्षक आवास की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।। इधर वन विभाग आठनेर डिप्टी रेंजर अविनाश शिंदे ने बताया है कि फिलहाल वन रक्षक आवास निर्माण कार्य में कैलाश मगनीराम को भवन कार्य करने अनुमति दी है। सामग्री टेंडर स्वीकृत कर खरीदीं गई है।। फलाईश ईटा की क्वालिटी पर प्रश्न चिन्ह ठेसका वन रक्षक आवास निर्माण कार्य में सामग्री इस्तेमाल पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे हैं। इसमें फरलाईश ईटा की क्वालिटी खराब है।। भवन निर्माण कार्य में रेत भी पास की नदी की उपयोग की जा रही है।। भवन निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।।वन रक्षक आवास निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कार्य नहीं हो रहा है।

टेंडर प्रक्रिया अंधेरे में हो गई वन विभाग की टेंडर प्रक्रिया अंधेरे में हो रही है। विभाग तर्क दे रहा है कि भवन में निर्माण कार्य में जिन सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है उनमें विभाग ने टेंडर प्रक्रिया से सीमेंट रेता गिट्टी ईटा खरीदने टेंडर प्रक्रिया का पालन किया है।। इनका कहना है।वन रक्षक आवास निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी निरीक्षण में मिली है। आवास निर्माण कार्य को गुणवत्ता से करने निर्देश दिए हैं।‌ नितिन पवार रेंजर मुलताई दक्षिण वन मंडल बैतूल इनका कहना है निर्माण कार्य एजेंसी वन विभाग है स्थानीय ठेकेदार को भवन निर्माण कार्य करने स्वीकृती दी है। जबकि निर्माण कार्य की सामग्री टेंडर प्रक्रिया से की गई है।।अविनाश शिंदे डिप्टी रेंजर आठनेर मुलताई वन परिक्षेत्र दक्षिण वन मंडल

Related posts

ABVP आठनेर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर 74 यूनिट रक्तदान

Ravi Sahu

64 कलाओं पर आधारित कौशल शिविर में स्वास्थ्य, सेहत और नृत्य विधा की दी जानकारी विषय विशेषज्ञ वंदना बिसेन ने कहा सेहत पर पड़ता है दिनचर्या का सीधा प्रभाव

Ravi Sahu

सोनाघाटी में शराब की बोतल से महिला की गला काट कर हत्या,पुलिस की तफ्तीश में जुटी एफएसएल टीम ओर डाग स्क्वाड ने मौके का लिया जायज़ा

Ravi Sahu

दिया जा रहा आमंत्रण भव्य आयोजन करने की तैयारी में राष्ट्रीय हिन्दू सेना

Ravi Sahu

सारणी । आम आदमी पार्टी द्वारा 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा सारनी सतपुड़ा व्यापारी संघ के नवागत अध्यक्ष ने दिया जनहित की जायज मांगों को मंच पर अपना समर्थन।

Ravi Sahu

हाइवे किनारे टपरे में परोसा जाता था जंगली जानवरों का मांस और कच्ची शराब,रेंज अफसर ने रँगे हाथों पकड़ा

Ravi Sahu

Leave a Comment