सुदर्शन टुडे। लोहरदगा
भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश राम लोहरदगा जिला अंतर्गत पेशरार प्रखंड के अत्यंत सुदूरवर्ती ग्राम मुरूम में अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मोर्चा के आगामी कार्यक्रम दलित युवा संवाद, बस्ती संपर्क अभियान व अन्य कार्यक्रमों की सफलता हेतु विस्तृत चर्चा की।साथ ही सभी पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस लेने को कहा और मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने अपना शत प्रतिशत देने को कहा। कमलेश राम ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो दलितों का सम्मान कर सकती है, सदैव हमारी पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति के बारे में चिंता करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अंबेडकर जी के सपनों को साकार कर रहे हैं मोदी जी ने उनकी स्मृति में पंच तीर्थ का निर्माण कराया जो कि बाबा साहब से जुड़ी यादों को संयोजने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा 2024 का चुनाव बहुत करीब है। देश की जनता ने पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। मोदी आगामी 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प कर चुके हैं। देश तेजी के साथ विकास कर रहा है। जनता एक बार फिर मोदी को अपना भरपूर आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। मौके जिला अध्यक्ष प्रकाश नायक,शुकूल राम, बिरेंद्र भुईंया,उदय राम व अन्य उपस्थित थे।