Sudarshan Today
Other

सी.एम. राइज विद्यालय दमोह में वार्षिक उत्सव संपन्न

सुदर्शन टुडे राहुल गुप्ता दमोह

दमोह – शासकीय महात्मा ज्योतिबा फुले सीएम राइज उ.मा.विद्यालय दमोह में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य आर.पी. कुर्मी द्वारा की गई। कार्यक्रम की मुख्य थीम भारत दर्शन के आधार पर विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति का प्रस्तुतिकरण किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ,शिक्षकों, अधिकारियों द्वारा भी विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया गया।

 

इस दौरान विद्यार्थियों की संभाग व राज्य स्तरीय उपलब्धियो हेतु विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र व पुरस्कारों से प्रोत्साहित किया गया। साथ ही बिहू आदि लोक नृत्य की प्रस्तुति बाल लोक मंचन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सोशल मीडिया के प्रभावों का मंचन शानदार रहा।

 

इस दौरान एन के नायक पूर्व प्राचार्य, एन. एस. ठाकुर सहायक संचालक, बड़ी संख्या में अभिभावक पालक, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। विद्यार्थियों द्वारा लोक कला संस्कृति व शिक्षण विषयों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम का संचालन श्री प्रशांत कुमार जैन वरिष्ठ शिक्षक एवं डाँ. रचना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम की तैयारियों में सिंधु राजपूत, रूपा तिवारी, प्रतिभा चौरसिया, लीना पटवा, रेखा तिवारी, पूर्णिमा साहू, ज्योति खरे, मिथिलेश पटेल, शिवानी पांडे, आरती दुबे, शशि ठाकुर मुग्धा उपाध्याय का सक्रिय सहयोग रहा।

Related posts

अंबेडकर जी के सपनों को मोदी जी कर रहे साकार : कमलेश राम

Ravi Sahu

बहुत हर्षोल्लास से मनाया गया काल भैरव जयंती पर्व

Ravi Sahu

मैहर जिले के नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों की  जिलाध्यक्ष कार्यालय मे हुई बैठक *

Ravi Sahu

आईक्यूएसी ( IQAC ) के द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभ्यास के अन्तर्गत ‘ पुस्तक समीक्षा ‘ का कार्यक्रम सम्पन्न

Ravi Sahu

बिछिया जनपद कांप्लेक्स के हनुमान मंदिर में हुई चोरी

Ravi Sahu

करोड़ों का पत्थर खोद ले गए अवैध लीज धारक नहीं हो रही कार्रवाई

Ravi Sahu

Leave a Comment