Sudarshan Today
Other

तमिलनाडु में बाघ के हमले से हेसाग खाम गांव के 5 वर्षीय बच्ची की हुई मौत

सुदर्शन टुडे। लोहरदगा

बीडीओ व सीईओ ने ₹10 हजार का चेक देकर सरकारी सहायता दिलाने का दिया भरोसा

लोहरदगा ज़िले के पेशरार प्रखण्ड अंतर्गत हेसाग पंचायत के खाम गांव के 5 वर्षीय बच्ची की मौत तमिलनाडु में बाघ के हमले से हो गई। जिसमें शिव शंकर खेरवार के 5 वर्षीय पुत्री नैंसी कुमारी के रूप में पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता तमिलनाडु में चाय के बागान में काम करते थे औऱ बच्ची साथ में रहती थी। बीते शनिवार को बच्ची के माता-पिता चाय बागान से काम कर लौट रहे थे औऱ बच्ची आगे- आगे लौट रही थी। इसी दौरान अचानक बाघ ने हमला बच्ची को उठा ले गया। बच्ची दिखाई नहीं देने पर उसके माता-पिता ने खोजबीन किया तो मृत अवस्था में शव पड़ा हुआ पाया गया। इसके बाद दूसरे दिन लोगों ने तमिलनाडु में सड़क जाम कर शव को गांव भेजने हेतु गुहार लगाई। मामले की जानकारी तमिलनाडु सरकार को मिलने के बाद फ्लाइट से बच्ची का शव को भिजवाया गया। इसके बाद गांव शव पहुंचने पर स्थानीय हेसाग पंचायत के मुखिया कुलदीप तिर्की के द्वारा मामले की जानकारी पेशरार प्रखंड के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पेशरार प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय तिर्की, अंचल अधिकारी पंकज कुमार व प्रमुख सीता देवी पहुंच कर परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया औऱ अंतिम संस्कार हेतु परिवार को 10 हजार रुपए का चेक दिया गया। साथ ही 25 केजी चावल उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा बीडीओ अजय तिर्की ने कहा कि परिवार को विधि सम्मत सभी तरह का मुआवजा दिलाया जाएगा। मौके पर पंचायत सचिव विश्वनाथ प्रजापति, रोजगार सेवक छोटू कुमार, विनोद महतो सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

मेरी मां कर्मा फिल्म से प्रेरणा ले समाज आलेख- महेश साहू, स्वतंत्र पत्रकार 

Ravi Sahu

विकासखण्ड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

Ravi Sahu

ताम्रकार फर्म हाउस में अज्ञात शरारती तत्वों ने जेसीबी से बांउड्री वाल गिरा दी,थाने में हुई शिकायत

Ravi Sahu

देश के प्रसिद्ध कथावाचक श्री देवकीनंदन जी ठाकुर की कथा आज से मोटलसिर में प्रारंभ प्रिंसटन कॉलेज के संचालक महेंद्र सिंह ठाकुर होंगे कार्यक्रम के अध्यक्ष आयोजन को लेकर सभी तैयारी पूर्ण

Ravi Sahu

सद्भावना के आमने-सामने कार्यक्रम में आए धर्म प्रमुख शहर का जी एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र प्रमुख।

Ravi Sahu

अमृत सरोवर योजना को उपयंत्री ने चढाया भ्रष्टाचार की भेंट।

Ravi Sahu

Leave a Comment