Sudarshan Today
Other

परोपकार से बढ़कर कोई धर्म नहीं: डॉ रंजीत

सुदर्शन टुडे। लोहरदगा

वैदिक विश्व मंगल ट्रस्ट के तत्वाधान मे पेशरार प्रखंड के सुदरवर्ती गम्हरिया गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य अशोक के मार्गदर्शन में समाजसेवी लोकेश प्रसाद के सहयोग से निराश्रित लोगों के बीच गर्म कपड़े बांटे गए। इस मौके पर उपस्थित प्लस टू उच्च विद्यालय मुंगो के शिक्षक डॉ रंजीत ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं है। वही आचार्य अशोक ने सभी समर्थन लोगों से अपनी आय का एक से दो प्रतिशत भाग जरूरतमंदों के सहयोग के लिए खर्च करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसार में परोपकार से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। इस अवसर पर बांधनी देवी, फागुनी भगत ,चमरू उराव, सुखदेव भगत,भूखना खरवार, लालेश्वर उरांव, शिवनाथ महतो, मंगरो उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, बरेली में श्रीरामोत्सव मनाया गया

Ravi Sahu

महाविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Ravi Sahu

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को होगा आयोजित 

Ravi Sahu

विवाहिता महिला की हत्या की आशंका पर पुलिस छानबीन में जुटी

Ravi Sahu

कृषि विज्ञान ने किसानों के लिये समसामयिक जानकारी

Ravi Sahu

जैविक खेती प्रशिक्षण के लिए भेजे गए किसान

Ravi Sahu

Leave a Comment