Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सक्रिय हो जाएं कार्यकर्ता: महेंद्र सिंह किरार

सुदर्शन टुडे गुना

।।बजरंगगढ़ में रखी गई भाजपा की कामकाजी बैठक।।

गुना। विधानसभा चुनाव में बेहतरीन सफलता प्राप्त करने के बाद कार्यकर्ता अब आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता दर्ज कराएंगे और लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को बड़े अंतर से जिताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।यह बात वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह सामरसिंगा ने शनिवार को बजरंगगढ़ मंडल की कामकाजी बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। महेंद्र सिंह ने कहाकि कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का निर्वाहन जिम्मेदारी के साथ करना है। प्रत्येक कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को नमो एप डाउनलोड करवाए। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता को 10-10 विकसित भारत एम्बेसडर बनाना भी अनिवार्य है। इसके अलवा शक्ति केंद्रों पर बैठक आयोजित कर बूथ स्तर पर भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान की जाए। वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहाकि रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देशवासियों से मन की बात करेंगे। कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को सुनवाने की व्यवस्था करें। वहीं लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रचार-प्रसार की गतिविधियों को तेज करें और 5 जनवरी से 14 जनवरी तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर वॉल पेंटिंग कराना सुनिश्चित की जाए। वॉल पेंटिंग के दौरान दीवारों पर कमल का फूल की आकृति का निर्माण और फिर एक बार मोदी सरकार लिखवाया जाए। बैठक में मौजूद गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने गुना विधानसभा क्षेत्र से 66 हजार से अधिक मतों से मिली जीत पर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता प्राण-प्रण से जुटे रहे। उसी तरह लोकसभा चुनाव में मेहनत करें और प्रयास किया जाए कि केवल गुना विधानसभा से भाजपा को एक लाख मतों की लीड प्राप्त हो। बैठक के अंत में सभी भाजपाजनों ने 27 दिसम्बर को हुए बस हादसे में मृत हुए 13 लोगों को श्रद्धांजलि देने 2 मिनट का मौन रखा। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजकुमार रघुवंशी, पूर्व मंडल महामंत्री परमाल सिंह रघुवंशी, बाबूलाल कलेसिया, किसान मोर्चा जिला मंत्री कल्याण सिंह यादव, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सेन, मंडल उपाध्यक्ष ृुमुकेश शर्मा, रोहित साहू, रविंद्र रघुवंशी, घनश्याम यादव, आईडी मंडल के संयोजक बृजेश नायक, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र ग्वाल, मंडल पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

पन्नालाल के नाम पर लगी मोहर: संघ की सीट पर ‘संघ’ की चली

Ravi Sahu

रायसेन जिले में यूरिया की कालाबाजारी:किसान बोले- एक एकड़ में 3-4 बोरियों की जरूरत, लेकिन मिल सिर्फ 1 ही रही है

Ravi Sahu

अयोध्या में श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान के सम्बन्ध में संदीपनी गुरुकुलम एजुकेशन एकेडमी गुराडिया चाटूखेड़ा जोड़ पर स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा मिल कर राम नाम की श्रंखला बनाई 

Ravi Sahu

कृषि मंत्री श्री पटेल भीकनगांव में श्री हरिहर शिव महापुराण कथा में होंगे शामिल

Ravi Sahu

नाबालिग बच्ची के साथ 53 वर्षीय दुष्कर्मी को शीघ्र गिरफ्तार का कड़ी कार्यवाही कराये जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय लोधी-लोधा राजपूत महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Ravi Sahu

पात्र व्यक्ति वंचित न रहे और न कोई गरीब रहे यही विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य- विधायक श्री पाटीदार

Ravi Sahu

Leave a Comment