Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

जनता में परिवर्तन की लहर ,कांग्रेस पर भरोसा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए

आर्यन शेख़ अय्यूब ज़िला ब्यूरो

बुरहानपुर कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय राजस्थान भवन में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बुरहानपुर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी को नेताओं को कार्यकर्ताओं को किस तरह से चुनाव जीतने में अपनी भूमिका निभाना चाहिए। बुरहानपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है और जनता का भरोसा कांग्रेस पर है इसीलिए हम सब मिलकर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें और बुरहानपुर को तरक्की के राह पर ले जाएं ।बैठक प्रारंभ होने के पूर्व देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रीमती इंदिरा गांधी के राष्ट्र के प्रति किए गए योगदान का स्मरण करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू तक ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने ना सिर्फ विश्व को भारत के साहसिक और दृढ़ निश्चयी नेतृत्व से परिचित कराया बल्कि भारत की शक्ति से भी विश्व को परिचित कराया। इसके साथ ही देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस जनों ने उनका भी पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू तक बुरहानपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी दिलीप दीक्षित ओम जी पारीक डा तारिक केडी पटेल बुरहानपुर महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मीनाक्षी महाजन अल्पसंख्यक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जिया उल हक अंसारी शैली कीर डॉक्टर फिरोज बेग आशीष भगत , पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौक से दिलीप पांडे जमील चौहान कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर एनएसयूआई अध्यक्ष सोहराब कुरैशी ललित महाजन डॉक्टर सादिक शेख उमर काजी अकरम पठान निखिल खंडेलवाल रजनी चौहान आसिफ उद्दीन शेख अरुण जोशी असलम खान प्रदीप राजे रामभाउ लांडे प्रवीण टेंभुर्ने मुकेश बुंगाल हंसराज पाटिल सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता शेख रुस्तम ने किया।

Related posts

कन्या पुजन व वस्त्र वितरण कर मनाई नन्दू भैया की जन्म जयंती 

Ravi Sahu

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के मददेनजर धारा 144 लागू

Ravi Sahu

डीपार पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ी नगद राशि

Ravi Sahu

नर्मदा जल से सिंचाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू…

Ravi Sahu

आज पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा कोतवाली परिसर मैं प्रेस वार्ता आयोजित कर दो पहिया वाहन चोरों का खुलासा किया

Ravi Sahu

*खरगोन जिले में आबकारी की अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही, 10 आरोपी गिरफ्तार*

Ravi Sahu

Leave a Comment