Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

कन्या पुजन व वस्त्र वितरण कर मनाई नन्दू भैया की जन्म जयंती 

 सुनील शर्मा सुदर्शन टुडे।

कांटाफोड़- अपने शांत एवं जनप्रिय स्वभाव के लिए मध्यप्रदेश में चिर परिचित भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खंडवा के सांसद स्व नन्दकुमार सिंह चौहान की जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पोपेंद्र सिंह बग्गा के द्वारा कांटाफोड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं नगर के वार्ड क्रमांक 07 मे हनुमान मंदिर पर कन्या पूजन कर कन्याओं व बालिकाओ को वस्त्र का वितरण किया गया। इस अवसर भाजपा जिलामहामंत्री पोपेंद्र सिंह बग्गा , पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे , प्रदीप डाबी , मनीष शर्मा , बलदाऊ दुबे , मंसूर ठेकेदार जीतू सिंगी संजय जायसवाल उपस्थित थे। विद्यालय परिसर मे आयोजित कार्यक्रम मे प्राचार्य राकेश तिवारी एवं शिक्षक विजय तिवारी,सहित शिक्षिकाऐं उपस्थित थे।जन्मजयंती के अवसर पर जिलामहामंत्री बग्गा ने नन्दू भैया को याद करते हुए कहा कि मेरे राजनीतीक गुरु नन्दू भैया की राजनीति एवं जीवन का सिद्धांत निर्धनों की सहायता करने तथा उनकी हर संभव मदद करने का था। आज भी उनके सिद्धान्तों के अनुरूप वस्त्र प्रदान किये गए।

Related posts

झिरनिया क्षेत्र से दस शिक्षित बेरोजगारों का चयन हुआ कृषि विस्तार अधिकारी पद हेतु

Ravi Sahu

20 हजार की आबादी वाले विधानसभा मुख्यालय पर नही है स्थाई सब्जी मंडी।असुविधा के बीच बस स्टेण्ड परिसर में की जाती है सब्जी की नीलामी।

Ravi Sahu

रुझानों में बीजेपी को बहुमत, कांग्रेस ने पार किया 100 सीटों का आंकड़ा, शिवराज कमलनाथ आगे, कई दिग्गज पीछे

Ravi Sahu

7 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा बड़वाह में…सभा को करेंगे संबोधित…

Ravi Sahu

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जनपद स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता कराया

Ravi Sahu

कृषि मंडी सिलवानी में तोल काटों की पूजा के बाद नीलामी शुरू हुई।

Ravi Sahu

Leave a Comment