Sudarshan Today
Other

विजयदशमी पर पुलिस थाना नोहटा एवं चौकी  बनवार में विधि विधान से हुआ शस्त्र पूजन

संवाददाता रानू जावेद खान

जवेरा दमोह

दमोह जिले के नोहटा थाना में दशहरा पर्व पर परंपरा अनुसार शस्त्रों का पूजन किया गया,साथ ही वाहनों को भी सजाकर पूजन किया गया। पंडित द्वारा विधि विधान से पूजन संपन्न कर सभी को रक्षा सूत्र बांधे गए। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने पूजन करते हुए कहा कि आज के दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, इसलिए हमें सभी बुरे कार्यों का त्याग कर अच्छे कार्यों की ओर कदम उठाना चाहिए, जिससे आज का दिन सार्थक हो। वही पुलिस चौकी बनवार में भी चौकी प्रभारी मनीष यादव ने शस्त्रों एवं वाहनों का पूजन किया। चौकी प्रभारी मनीष यादव ने कहा कि चौकी में भी परंपरा के अनुसार पुलिस की ओर से शस्त्र पूजा की गई। यहां विधि विधान के साथ शस्त्रों की पूजा कर लोगों की रक्षा का संकल्प लिया गया है। इस मौके पर पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा , बरई समाज की महिलाओं का हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन्न

Ravi Sahu

राजबहादुर सिंह जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त।

Ravi Sahu

भीकनगाव विधानसभा के पहाड़ी आंचल में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती झूमा सोलंकी का तुफानी जन सम्पर्क

Ravi Sahu

सरस्वती रामलीला मै राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न भाइयों का प्यार 

Ravi Sahu

लोकसभा चुनाव को लेकर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पुनासा में

Ravi Sahu

गोविंदपुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर निकली कांग्रेस प्रत्याशी से आगे, जाने कितने वोट से है आगे MP Election Result 2023

Ravi Sahu

Leave a Comment