Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

 

 

रिपोर्ट- दिनेश साहू कटेरा

 

कटेरा (झाँसी)- इन दिनों महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस गांव गांव जाकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को आत्मरक्षा के लिये जागरूक करने की मुहिम चला रही है। स्थानीय कस्बा मैन बाजार में स्थित दुर्गा पांडाल में पुलिस ने महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को इसका सदैव एहसास होना चाहिए।

 

महिला सशक्तिकरण के तहत रविवार को कस्बा मैन बाजार में स्थित दुर्गा पांडाल में कटेरा थानाध्यक्ष महाराज सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दुष्यंत कुमार कांस्टेबल हिमांशु सचान, प्रवेश कुमार, महिला आरक्षी उर्मिला व महिला आरक्षी पिंकी ने महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि कहीं आते-जाते यदि रास्ते में या फिर कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप लोग खुद एक्टिव रहे टोल फ्री नंबर पर कॉल करके तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को वूमेन पावर हेल्प लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

पुलिस ने इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी और महिलाओं के सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति उन्हें जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं व छात्राओं को पिंक कार्ड भी वितरित किए गए।

Related posts

*मुख्यमंत्री द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों को अभद्र टिप्पणी कहने पर विद्युत कर्मचारियों ने जताया विरोध

Ravi Sahu

रतलाम जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा 1 मई को विशाल महारेली का जगह -जगह स्वागत हुवा

asmitakushwaha

प्रभु और राम करेंगे 2 करोड़ 40 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन

Ravi Sahu

बिजावर विधानसभा से BSP नेता महेन्द्र गुप्ता की गोली मारकर हत्या

Ravi Sahu

डाट-फटकार, भविष्य निर्माण की आधारशिला-  एडीजीपी डीसी सागर 

Ravi Sahu

भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने सांची स्तूप का किया भ्रमण विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम तथा आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की ली जानकारी

Ravi Sahu

Leave a Comment