Sudarshan Today
rajgarh

नगर पालिका ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।

 

 

विद्यालयों सहित चौक चौराहों पर दिला रहे मतदान की शपथ।

 

नगर के चारों स्वागत द्वार पर लगाए जागरूकता अभियान के फ्लेक्स।

 

सुदर्शन टुडे राजगढ़

 

राजगढ़। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां चुनाव आयोग लगातार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए लगातार अभियान के माध्यम से कैंपेनिंग चलाते हुए मतदाताओं को जागरूक करने व उनके नाम जुड़वाने व निर्वाचन वली की सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। वही राजगढ़ नगर पालिका प्रशासन नगर के सभी विद्यालय व सामुदायिक स्थानो,चोक ,चौराहों पर पहुंचकर मतदाताओं को मतदान करने व निष्पक्ष मतदान कराने की शपथ दिलाने का काम कर रहे हैं। साथ ही पहली बार मतदान करने वाले छात्रों के साथ ही महिलाओं व बुजुर्गों को जागरूकता अभियान स्वीप के माध्यम से जागृत करने का काम कर रहे हैं। लगातार चल रहे इस कार्यक्रम के क्रम में राजगढ़ नगर पालिका सीएमओ रवि गुप्ता व उनकी टीम नगर के विभिन्न विद्यालय में पहुंची और वहां छात्रों को भी मतदान संबंधित जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें अपने परिवारों को जागृत करने व हर हाल में मतदान करने के लिए जागृत करने की जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी गण के साथ ही विद्यालय के प्राचार्य व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

 

जिले में नवाचार के माध्यम से जागरूकता अभियान।

 

जिले भर में चल रहे स्वीप अभियान,जागरूकता अभियान के तहत जहां अन्य नगर पालिका प्रशासन व नगर पंचायतो के साथ ही ग्राम पंचायते वा अन्य संस्थान अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान करने के लिए जागृत करने का काम कर रहे हैं वहीं राजगढ़ नगर पालिका प्रशासन ने नवाचार करते हुए राजगढ़ नगर की प्रमुख सड़कों पर बने चारों स्वागत द्वारों पर मतदाता जागरूकता के बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। जो कि जिले में सिर्फ राजगढ़ नगर पालिका प्रशासन के द्वारा ही देखने को मिल रहा है। इस प्रकार के जागरूकता फ्लेक्स जिले की अन्य नगर पालिकाओं व नगर पंचायत के साथ ही ग्राम पंचायत में भी अगर लगाए जाते हैं तो इससे भी मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

Related posts

सोशल मीडिया पर जानकारी मिलते ही रक्तदान कर लखन ठाकुर ने बचाई प्रसूति महिला की जान। ब्लड बैंक में मौजूद नहीं था ए बी पॉजिटिव रक्त।

Ravi Sahu

बसों की फिटनेस / बीमा करवाने तथा मेकेनिकल / तकनीकी त्रुटि को सुधार कर बसों को दुरूस्त रखे।

Ravi Sahu

अब अवधेश कुमार गोस्वामी एसपी के साथ डीआईजी की भी संभालेंगे कमान।

Ravi Sahu

रुका पलायन समृद्धता की ओर बढ़ता किसान।मोहनपुरा, कुंडालिया से बड़ा सिंचाई का रकबा,किसान के घर बड़ी रोनक।48 हजार से सिंचाई का रकबा पहुंच 2 लाख 10 हजार हेक्टियर।

Ravi Sahu

राजगढ़ लोकसभा 20 की कामकाजी टोली बैठक संपन्न हुई,शामिल हुए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल,,,

Ravi Sahu

जिले में 26 जून से लगेगा कथा के साथ ही बागेश्वर धाम का दिव्य व भव्य दरबार।

Ravi Sahu

Leave a Comment