सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश कुमार)। चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो इस हेतु प्रशासन द्वारा स्वीप गतिविधियों में तेजी लाते हुए मतदाताओं में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को महिला एवं बाल विकास की पर्यवेक्षक, सहायिकायें, कार्यकर्ता, वार्ड की महिलाओं के द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली वार्ड क्र. 6 स्थित गोपाल पाठशाला पोलिंग बूथ से प्रारंभ होकर तहसील प्रांगण पर समाप्त हुई। पर्यवेक्षक भारती दांगी ने बताया कि प्रशासन द्वारा चयनित 60 प्रतिशत या उससे कम वोटिंग वाले मतदान केंद्रों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोपाल पाठशाला स्थित दो मतदान केंद्र एवं ब्लॉक ऑफिस स्थित दो मतदान केंद्र जो कि 60 प्रतिशत से कम वोटिंग वाले केंद्र हैं। इन मतदान केंद्रों के मतदाताओं में अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया।
रैली में बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं एवं महिला बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता, सहायिकायें शामिल रही।