Sudarshan Today
sironjमध्य प्रदेश

दोपहर में चिलचिलाती तेज धूप, सुबह शाम ठंड का असर

 

                     अस्पताल व प्राईवेट क्लीनिकों पर सर्दी,खासी,वायरल फीवर के मरीजों की बढ रही संख्या

 

 

रिमशा खान

 

 

सिरोंज। क्षेत्र में इस साल बारिश कम होने से गर्मी का प्रभाव कुछ ज्यादा दिखाई दे रहा। वर्तमान में इस तरह के हालात बने हुए हैं, जैसे गर्मी के दिनों में नजर आते। सुबह दस बजे से ही तीखी धूप छाने लगती है और शाम होने के बाद भी मौसम में ठंडक आती है। दिन में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को अप्रेल, मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं रात के समय बाहर निकलने पर नागरिको को सर्दी लग रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम पारा 19.5 डिग्री रहा।

मौसम के बदलाव का सेहत पर विपरीत असर – मौसम में इस तरह का बदलाव से लोगों की सेहत पर भारी पड़ता दिख रहा है। तेज धूप के बाद शाम को सर्दी पड़ना लोगों को बीमार कर रहा है। यही वजह है कि शासकीय अस्पताल की ओपीडी सहित प्राइवेट क्लीनिकों पर मरीजों की लंबी कतार देखी जा रही। ज्यादातर लोग सर्दी-खांसी, वायरल फीवर और उल्टी – दस्त से पीड़ित हो रहे। शासकीय राजीव गांधी चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों की आवक दर्ज की जा रही।

फोटो क्रमांक 01

 

————————————————————————————-

Related posts

समस्या का समाधान कराया जाए

Ravi Sahu

लाड़ली बहना सेना को दिलाई गई शपथ

Ravi Sahu

भौरासा थाना पर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई,,,,

Ravi Sahu

ग्राम नरसिंहगढ निःशुल्क चलित प्याऊ वाहन का हुआ शुभारंभ

asmitakushwaha

आज 26 नवम्‍बर को संबंधित क्षेत्रों में मेंटीनेंस के लिए विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित

Ravi Sahu

पतंजलि योगपीठ का इंटीग्रेटेड योग शिविर 3 अक्टूबर को

Ravi Sahu

Leave a Comment