Sudarshan Today
सारंगपुर

राद्यौगढ़ पहुंच कर कांग्रेसजनों ने की पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह से मुलाकात

सारंगपुर//(गोपाल राठौर)

 

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को बताई समस्याएं सचित्र एअसारपी 13 श्रीसिंह से मिलते हुए कांग्रेसजन।

 

प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह से कांग्रेसजनों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप जैन के नेतृत्व में राद्यौगढ़ पहुंचकर क्षेत्र के किसानों, आमजन की विभिन्ना समस्याओं और संगठन की तैयारियों को लेकर चर्चा की और विभिन्न् मुद्दो से अवगत कराया तथा कांग्रेस संगठन व विस चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की। इस दौरान पूर्व मंत्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता मेहनत करें। जनता को भाजपा की कथनी और करनी के बीच का अंतर बताए। किसानों को लेकर जो भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति है उसकी जानकारी दे और किसानों को अवगत कराएं। लोगों को बताएं कि भाजपा गरीब, मजदूर, महिला तथा किसान विरोधी है। श्री सिंह ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि शिवराजसिंह ने 20 साल में और मोदीजी ने 9 साल में प्रदेश एवं देश को कंगाल कर दिया। प्रदेश की जनता भाजपा और गद्दारों को हराकर सबक सिखाएगी। कांग्रेस सभी सीटों पर परचम लहराएगी। प्रदेश में फिर से कमल नाथजी के नेतृत्व में खुशहाली आएगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 28 अगस्त से प्रदेश भर के पटवारियों के द्वारा वेतन विसंगतियों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन एवं हडताल की जा रही है। किंतु मध्यप्रदेश शासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। पूर्व प्रभारी मंत्री जयवर्धन सिंह ने पटवारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए मांगो को जायज बताया और उनकी मांगो को सही ठहराकर सरकार से पुरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पटवारियों को साल 1998 में निर्धारित किए गए वेतनमान के अनुसार ही वर्तमान में वर्ष 2023 में वेतन दिया जा रहा है विगत 25 वर्ष में प्रदेश के पटवारी के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं की गई है। सरकार पटवारियों के साथ भेदभाव कर रही है। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप जैन, कांग्रेस नेता महेश खाती, आईटी सेल के रामबाबू सेन सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related posts

अहिरवार समाज संघ जिला महा अधिवेशन वाह प्रतिभा सम्मान समारोह पचोर

Ravi Sahu

*मंदिर निर्माण की आधारशिलान्यास में पधारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान*

Ravi Sahu

अहिरवार समाज संघ की बैठक का सारंगपुर में रखा आयोज

Ravi Sahu

अहिरवार समाज संघ तहसील शाखा सारंगपुर की बैठक सफल हुई

Ravi Sahu

ग्राम भ्याना में भाजपा कामकाजी बैठक संपन्न हुई

Ravi Sahu

सौंधिया समाज की मातृशक्तियो का ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन रखने के लिए टोली बैठक सम्पन्नo

Ravi Sahu

Leave a Comment