संवादाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी
सिलवानी ।।लखीमपुर खीरी उप्र के भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी के ग्राम पंचायत बेंगवा के रम्पुरा ग्राम पहुंचने पर सरंपच कांता यादव ने फूल मालाओ से स्वागत किया। केंद्रीय भाजपा नेतृत्व पर सिलवानी विधान सभा के सप्त दिवसीय प्रवास के तहत ग्रामो में पहुच कर विधायक श्री अवस्थी भाजपा कार्यकर्ताओ से भेंट कर संगठनात्मक गतिविधियो की जानकारी से अवगत हो रहे है। बल्कि नागरिको से मिल कर मुददो पर भी चर्चा कर रहे है। इसी कड़ी में विधायक ग्राम रम्पुरा ग्राम पहुचे थे। जहां पर कि कांता यादव सरंपच व अन्य ग्रामीणो ने उनका स्वागत किया। विधायक के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक रामपाल सिंह राजपूत के निज सचिव राजेंद्र पाण्डेय, विधान सभा संयोजक विष्णु रावत आदि मौजूद रहे।