Sudarshan Today
मंडला

अवैधानिक मत्स्य विक्रय की जाँच एवं निरीक्षण

सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला। सहायक संचालक मत्स्योद्योग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा ऋतु में मछलियों का प्रजनन काल होने से म.प्र. नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम 1972 धारा 3 (2) के तहत 16 जून से 15 अगस्त तक की अवधि को बंद ऋतु घोषित किया गया है। उक्त अधिनियम के पालन में 11 जुलाई को विभागीय टीम द्वारा अंजनिया के बाजार में एवं कारीकोन तिराहा में अवैधानिक मत्स्य विक्रय की जांच एवं निरीक्षण किया गया। विभागीय दल के निरीक्षण में लगभग 160 किलोग्राम मछली जब्ती की कार्यवाही की गई जिसमें मेजरकार्प मछली लगभग 78 किलोग्राम नीलाम की जाकर राशि रूपये 4500 कार्यालय में जमा कराई गई। शेष प्रतिबंधित थाईलेण्ड मांगुर लगभग 82 किलोग्राम जब्त किया जाकर विनिष्टिकरण की कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में विभागीय दल के प्रभारी सहायक मत्स्य अधिकारी एच.के. भगत, मत्स्य निरीक्षक पी.आर. वैद्य, मत्स्य निरीक्षक एस.के. भारद्वाज, मत्स्य जमादार राजेन्द्र सरोते, पम्प ड्राइवर चमरालाल भारतिया, चौकीदार संजय वरकड़े एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

खुद को पुलिसकर्मी बताकर अवैध वसूली करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,5 नग पशु जप्त टाटरी चौकी पुलिस ने की कार्रवाई

Ravi Sahu

मंडला जिले में राशि ने प्राप्त किया प्रथम स्थान 

Ravi Sahu

सिंगारपुर उचित मूल्य दुकान में 4-5 माह से नही मिल रहा गेंहूँ सरकार ने राशन उपभोक्ताओं को गेहूँ की रोटी खाने के लिए किया मजबूर

Ravi Sahu

मोहगाँव बाजार क्षेत्र का हटाया गया अवैध अतिक्रमण

Ravi Sahu

शालेय परिवार ने नन्हीं बालिका को दी श्रृद्धांजलि

Ravi Sahu

शिविर में समझाई गई हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया

Ravi Sahu

Leave a Comment