Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम आयोजित महिलाओं को दिलाई शपथ

 

पथरिया

नवांकुर संस्था नेहरू युवा नव जागृति नव युवक मंडल समिति महिलाओं को करेंगी जागरूक

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत बांसा कलां के भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में योजना की हितग्राही महिलाओं सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के इंदौर में आयोजित लाडली बहना योजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया परियोजना अधिकारी राजकुमार लडिया ने बताया आज सोमवार को लाड़ली बहना योजना अंतर्गत द्वितीय किश्त का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण किया गया है। वहीं लाड़ली बहनाओं को शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान सामाजिक नवांकुर संस्था के अध्यक्ष ने जागरूकता बढ़ाने, योजनाओं की जानकारी लोगो तक पहुंचाने, अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले इसके लिए कार्य करने, सामाजिक अभियान नशा मुक्ति, पेड़ लगाना, बिजली बचाना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पानी बचाओ जैसे कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री यतेन्द्र सिंह बांकड़ा जी, महिला एवं बाल विकास विभाग पथरिया से परियोजना अधिकारी श्री राजकुमार लाडिया जी, ग्राम रोजगार सहायक धर्मेन्द्र सिंह, नवांकुर संस्था से घनश्याम पटेल, सेवक प्रजापति, अरविंद सिंह, शैलेश सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता ठाकुर, रेखा अहिरवार साहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

Related posts

खंडवा जिले के पुलिस थाना धनगांव के द्वारा अवैध सट्टा चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Ravi Sahu

धरनावदा थाना अंतर्गत गोपी सागर डैम के पास 24 वर्षीय युवक ने बीती रात लगाई फांसी हुई मौत

Ravi Sahu

किसानों ने खराब सोयाबीन की फसल को लेकर कुलाँस नदी में किया जलसत्यागृहण भारी बारिस से बाढ़ आने के कारण बर्वाद हुई फसल का शीघ्र मुआवजा की मांग की

Ravi Sahu

बेमौसम बारिश से ईंट भट्टों को भारी नुकसान पकने के पहले ही पानी में गल गईं ईंट

Ravi Sahu

लोकसभा चुनाव-2024 के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Ravi Sahu

सुपर मॉम”2022 भोपाल के केपिटल मॉल में 28 अगस्त 2022 को आयोजित किया गया।

asmitakushwaha

Leave a Comment