Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

खरगोन जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

खरगोन से संवादाता शाहिद खान की रिपोर्ट

खरगोन जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग अब जन आंदोलन का रूप लेने लगी है। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति ने श्रीकृष्ण टाकीज पर हस्ताक्षर अभियान चलस्य। अभियान को पहले ही दिन भारी जनसमर्थन मिला। देर शाम तक हजारों लोगों ने कॉलेज के समर्थन में अपना नाम, पता ओर मोबाईल नंबर के साथ हस्ताक्षर किए। समिति सदस्यों ने बताया मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए चल रहा आंदोलन अब पूरे व्यापक स्तर पर हो रहा है। खरगोन में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग 2003 से चली आ रही है। मोदी सरकार ने 2018 में इसे खरगने स्थापित करने की बजाय महेष्वर में खोले जाने के स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद सरकार बदलने के बाद स्थान चयन को लेकर निरस्त कर दिया गया। जिला मुख्यालय खरगोन हृदय स्थली के रूप में स्थापित है। मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से बेहद आवश्यक हो गया है। रोजाना इस क्षेत्र से सैकड़ों लोग इलाज के लिए इन्दोर, भोपाल या अन्य जगह भाग रहे हैं।इस मौके पर दिपक डंडीर,प्रकाश भावसार,शशी शर्मा, दीप जोशी विजय लक्षमी साठे,सहित संघर्स समिति सदस्य मौजुद थे।

Related posts

गणेश जी का हुआ विसर्जन

Ravi Sahu

मेडिकल कॉलेज के पास अतिक्रमणकारियों का कब्जा सीएमओ बोले जल्द होगी कार्रवाई

asmitakushwaha

आज बुरहानपुर के लोकप्रिय विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह शेरा भैया ने अपने निवास पर श्री नामदेव चुरामन पाटिल जी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी नियुक्त पत्र सौंपा

Ravi Sahu

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गुना के एन सी सी कैडिट्स हर्ष प्रताप सिंह सिकरवार एवं प्रखर नामदेव गणतंत्र दिवस परेड 2024 के लिए हुए दिल्ली रवाना

Ravi Sahu

विधानसभा चुनाव में संघ की रही अहम भूमिका, राष्ट्रवाद, हिंदुत्व के मुद्दे और संघ की जमीनी मेहनत से मिले अप्रत्याशित परिणाम

Ravi Sahu

मानव अधिकार आयोग का महेश्वर दौरा कार्यक्रम

Ravi Sahu

Leave a Comment