Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

पांच जिलों की महिला हॉकी खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम

खरगोन से संवादाता शाहिद खान की रिपोर्ट

खरगोन। समूचे निमाड़ अंचल में महिला हॉकी की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के उद्देश्य से स्व. सुभाष यादव फाउंडेशन बोरावां द्वारा निमाड़ महिला हॉकी अकादमी के सहयोग से बुधवार से जेआईटी कॉलेज बोरावां में महिला हॉकी लीग स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पांच जिलों के खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
महिला हॉकी अकादमी सचिव अनिल पांडेय ने बताया कि महिला हॉकी का प्रसार समूचे निमाड़ अंचल में करने व युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान की शुरुआत की जा रही है। जिसके अंतर्गत महिला हॉकी प्रमोशन लीग स्पर्धा 2022 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे खरगोन, बड़वानी, देवास, इंदौर व उज्जैन जिले की टीमो के करीब 130 खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस अभियान का शुभारंभ जेआईटी कॉलेज बोरावा के खेल मैदान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय अरुण यादव द्वारा किया जाएगा। स्पर्धा प्रभारी व हॉकी कोच इकबाल खान के अनुसार इस अभियान से महिला हॉकी को बढ़ावा मिलेगा व आगामी समय मे निमाड़ की प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेगी।
बॉक्स में
कसरावद में स्वच्छता का संदेश देंगे खिलाड़ी
जानकारी के अनुसार नगर परिषद कसरावद के सहयोग से बुधवार कसरावद शहर में स्वच्छता रैली का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 11 बजे से न्यायालय परिसर के सामने से शुरू होने वाली इस रैली में महिला हॉकी खिलाड़ी, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, युवा व वरिष्ठ खिलाड़ीगण, स्कूली बच्चे, गणमान्य नागरिक आदि इसमे शामिल होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्वच्छता रखने व कोरोना से बचाव करने का संदेश देंगे। आयोजन कमेटी ने सभी से रैली में शामिल होने की अपील भी की है।

Related posts

ग्राम पंचायत डेहरिया ने होली मिलन के उपलक्ष पर दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया

Ravi Sahu

खरगोन जिले की भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र के आभापुरी से खुशायलेशवर तक श्रीमती झूमा सोलंकी विधायक के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा

Ravi Sahu

*उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रियंका रजक को किया गया सम्मानित*

Ravi Sahu

जिला पंचायत सदस्य ने गरीब बच्चो को गर्म कपड़े और कंबल देकर मनाया अपना जन्मदिन

Ravi Sahu

डिंडौरी के सरवाही में कोटवार का शव पेड़ पर लटका मिला है। स्‍वजन ने जांच की मांग की है। फांसी में लटका मिला कोटवार का शव

asmitakushwaha

बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना 

Ravi Sahu

Leave a Comment