Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

महिला संबंधी अपराधो के प्रति आमजन में जागरूकता लाने शहर के प्रमुख स्थानों पर अभिमन्यु सेल्फी पॉइंट्स बनाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक

 आर्यन शेख़ अय्यूब ज़िला ब्यूरो

बुरहानपुर :- महिला संबंधी अपराधो के प्रति समाज में जागरूकता लाने तथा बालिकाओं व महिलाओ की सुरक्षा में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने हेतु पुलिस मुख्यालय की महिला सुरक्षा शाखा द्वारा जागरूकता अभियान मैं भी अभिमन्यु शुरू किया गया है बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में बुरहानपुर में भी अभियान संचालित किया जा रहा है अभियान के तहत आमजन को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु बुरहानपुर शहर में तीन स्थानों तुलसी मॉल, सागर टॉवर जय स्तंभ पर मैं भी अभिमन्यु के कटऑउट व विभिन्न जरूरी हेल्पलाइन नंबर जैसे महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100/112सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 को दर्शाते होर्डिंग्स लगाएं गए है शहर के नागरिक इन अभिमन्यु सेल्फी पॉइंट्स पर जाएं और सामाजिक कुरीतियों के कुचक्र को तोड़ने हेतु अभिमन्यु की भूमिका निभाने का संकल्प लेकर अभिमन्यु के कट आउट के साथ अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें साथ ही यह संकल्प लें कि महिलाओ के लिए सुरक्षित माहौल का निर्माण करने में तथा अपने आसपास घटित होने वाले महिला संबंधी अपराधों को कम करने में अपनी भूमिका निभाएंगे पुलिस के मैं भी अभिमन्यु अभियान के तहत आमजन को नशा दहेज रूढ़िवादिता अश्लीलता असंवेदनशीलता भ्रूण हत्या अशिक्षा लिंग भेद जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है

Related posts

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

Ravi Sahu

जिला ब्यूरो विनय कुमार राठौर सुदर्शन टुडे /होशंगाबाद जिले में युवा कांग्रेस बनाएगी 6 हज़ार सक्रिय सदस्य युवा कांग्रेस का एक बूथ 5 यूथ अभियान शुरू

sapnarajput

योजना का लाभ देने हितग्राहियों से कर रहा था अवैध वसूली

Ravi Sahu

पंधाना के ग्राम बलखड़ में आदिवासियों ने राठौर का जोरदार स्वागत किया

Ravi Sahu

विद्यालय तथा आंगनबाड़ी हेतु सुरक्षित भूमि पर किया जा रहा कब्जा

Ravi Sahu

 यंग इंडिया कांग्रेस के प्रभारी बने/ शिवराज चंद्रोल

asmitakushwaha

Leave a Comment