श्री राम जानकी दरबार की प्राण प्रतिष्ठा
रायसेन। जिला मुख्यालय से 29 किलोमीटर दूर सागर भोपाल मार्ग पर स्थित ग्राम आमखेड़ा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं श्रीराम महायज्ञ के समापन के साथ श्री राम जानकी दरबार प्राण प्रतिष्ठा की गई। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा वाचक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त Pandit देवेंद्र भार्गव ने कहा कि दोस्ती होना चाहिए तो श्री कृष्ण एवं सुदामा जैसी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि रायसेन दुर्ग स्थित सोमेश्वर धाम भोलेनाथ के मंदिर के ताले खुलना चाहिए एवं वहां पर पुजारी की व्यवस्था कि जाकर रोज पूजन होना चाहिए। उन्होंने कथा सुन रहे। मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कैबिनेट मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी से उक्त बात कही। श्री भार्गव जी ने कहा कि माता बहनों से निवेदन है कि वे अपने बच्चों को धर्म के प्रति बताएं एवं उन्हें रोज मंदिर भेजकर भगवान को दीपक लगवाएं। श्री भार्गव जी ने 7 दिन में आमखेड़े के आस-पास के गांव मैं अपने मुखारविंद से भगवत कथा के माध्यम से ज्ञान की गंगा वहा दी। श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य जजमान कथा के आयोजक श्री मती सविता जमना सेन एवं यज्ञ एवं श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा के आयोजक परम पूज्य त्यागी जी महाराज द्वारा निरंतर 7 दिन भंडारा यज्ञ के साथ आमखेड़ा आश्रम तपोभूमि चलता रहा। श्रीमद् भागवत कथा समापन एवं यज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर कथा सुनने पहुंचे मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कैबिनेट मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी पुरुषोत्तम शर्मा ने भी सभी भक्तों को संबोधित करते हुए सनातन धर्म से जुड़ने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य जजमान भगवत कथा आयोजक जमना सेन एवं श्री त्यागी जी महाराज ने समस्त मंच पर उपस्थित कथावाचक देवेंद्र भार्गव एवं उनकी समस्त टीम का हार फूलों एवन का बिल देकर सम्मानित किया एवं समस्त नागरिकों का कथा में सम्मिलित होने के लिए का आभार व्यक्त किया।