Sudarshan Today
shadol

ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुनः बनें सुजीत सिंह चंदेल कांग्रेसियों में हर्ष बुढ़ार।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का दायित्व एक बार पुनः युवा वर्ग के चहेते कांग्रेस नेता सुजीत सिंह चंदेल को सौंपे जाने पर कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन पर प्रदेश प्रभारी राजीव सिंह ने बुढ़ार ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर सुजीत सिंह चंदेल को नियुक्ति प्रदान की है। नवनियुक्त ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्री चंदेल कांग्रेस पार्टी संगठन के मिलें दायित्व का पुरे निष्ठा एवं समर्पण भावना से लंबे समय से निर्वहन करते आ रहे हैं, और इसके पुर्व बुढ़ार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व संभाले हुये थे,, ऐसे मिलनसार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निश्चित ही कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आशाओं के अनुरूप तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के दिशा निर्देशन पर कांग्रेस को सशक्त बनाने पुरे जोश एवं निष्ठा के साथ जुटेंगे। सुजीत सिंह के पुनः नियुक्ति पर जिला कोषाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल, बलमीत सिंह खनूजा,भानु दीक्षित, कमलेश शर्मा, शेखर चौधरी, अरविंद नायक,अजय सिंह,मो आजाद,इबारर खा, सौरभ सिंह, पवन सोनी,रतन सोनी, लीला राम जगवानी, ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related posts

ग्राम पंचायत देवदहा में लाडली बहना योजना के आवेदन हुए शत प्रतिशत होने पर कलेक्टर वंदना वैद्य ने दी बधाई

Ravi Sahu

शुष्क दिवस घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 

Ravi Sahu

स्टाप डैम का गुणवत्ताविहीन कार्य पूर्ण राशि आहरण के लिए गुणा भाग शुरु

Ravi Sahu

कोविड गाइड लाइन के साथ, बाणगंगा में मकर संक्रांति पर 5 दिवसीय मेले के आयोजन का निर्णय

Ravi Sahu

पीड़ित मानवता की सेवा का अनुकरणीय पहल प्रस्तुत की डीएफओ श्रद्धा पेंदे ने बीमार बुजुर्ग को जंगल से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया

Ravi Sahu

विकास का मतलब जीवन में खुशहाली – कमिश्नर

Ravi Sahu

Leave a Comment