संवाददाता अंकुश अवस्थी
झिरन्या। शनिवार को महाशिवरात्रि को लेकर अंचल सहित नगर के विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना करने को लेकर श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। इसे लेकर विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। एवं भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह समस्त शिवालयों और मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। क्षेत्र के कैलाश धाम , ब्लॉक कॉलोनी शिव मंदिर, राम मंदिर, भपकेश्वर महादेव मंदिर, महामृत्युंजय महादेव मंदिर, थानेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्घालुओं ने भोले बाबा के दर्शन किये और उन्हे जल चढ़ाया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के स्नान एवं विभिन्न प्रकार की सामग्रियों को भगवान को अर्पण किया गया।इसके तहत रंग-बिंरगे झालर, बल्ब के सहारे पर्याप्त मात्रा में रोशनी की व्यवस्था की गई। शिव विवाह के मौके में शिव का जलाभिषेक किया गया। अभिषेक से बाद छप्पन भोग लगाएं गये। ओम नमः शिवाय के गुंजायमान से पूरा क्षेत्र शिवमय रहा। वही हर-हर महादेव की जयघोष भक्तों द्वारा निंरतर लगाए गए। श्रद्घालुओ ने उपवास के साथ भगवान भोलेनाथ की अलौकिक धार्मिक गाथाओं का पठन भी किया। इधर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बेलपत्री-धतूरे की खासी मांग रही। क्षेत्र के प्रसिद्घ भपकेश्वर महादेव मैं रात्रि जागरण हुआ।