सुदर्शन टुडे न्यूज़ ब्यूरो चीफ खरगोन
खरगोन जिले में 5 फरवरी से प्रारंभ हुई विकास यात्राओं के दौरान 12 दिनों में अब तक कुल 41 करोड़ 44 लाख रूपये के 543 लोकार्पण और 32 करोड़ 35 लाख रूपये से 274 लोकार्पण के कार्य संपन्न हुए हैं। गुरूवार को जिले के विधानसभा क्षेत्रो में विकास यात्रा के दौरान 5 करोड़ 19 लाख से 32 लोकार्पण और 57 लाख रूपये से 14 भूमिपूजन के कार्य हुए हैं। इनमें बड़वाह विधानसभा में 2 करोड़ 94 लाख रूपये से 4 लोकार्पण और 70 लाख रूपये से 11 भूमिपूजन के कार्य हुए हैं। वहीं भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र में 95 लाख रूपये से 7 लोकार्पण तथा खरगोन विधानसभा क्षेत्र में 50 लाख रूपये से 6 लोकार्पण और 19 लाख रूपये से 6 भूमिपूजन के कार्य किए गए। इसी प्रकार कसरावद विधानसभा क्षेत्र में 41 लाख से 7 लोकार्पण और 2 लाख रूपये से एक भूमिपूजन का कार्य किया गया। इसके अलावा भगवानपुरा विधानसभा क्षेत्र में 31 लाख रूपये से 5 लोकार्पण और 5 लाख रूपये से एक भूमिपूजन तथा महेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 8 लाख रूपये से 3 लोकार्पण और 20 लाख रूपये से 3 भूमिपूजन के कार्य किए है। गुरूवार को विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राओं के दौरान कुल 965 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 113 आवेदन को स्वीकृत किया गया था।