Sudarshan Today
dhar

धार नगर पालिका अध्यक्ष की कमान संभालेगी भाजपा की नेहा बोड़ाने

धार सुदर्शन टुडे । भाजपा ने धार नगर पालिका पर अपना कब्‍जा जमा लिया है। पार्षदों का बहुमत प्राप्‍त करने के बाद रविवार को नगर पालिका अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर सुबह 9 बजे अध्यक्ष/उपाध्यक्ष निर्वाचन पर सभी पार्षदों को जानकारी दी गई और संगठन हित में मतदान करने की अपील की। भाजपा से अधिकृत उम्‍मीदवार के तौर पर वार्ड नं 2 पार्षद नेहा महेश बोड़ाने ने पद का बहुमत हासिल किया। निर्वाचन के दौरान भाजपा की नेहा बोड़ाने को 30 में से 19 वोट मिले। जबकि कांग्रेस की मीना शांतु डोड को 10 वोट ही आए। वहीं 1 वोट निरस्त हो गया। नगर पालिका उपाध्यक्ष पद पर भाजपा अधिकृत वार्ड नं 25 पार्षद 31 वर्षीय मयंक म्हाले ने 10 वोट से जीत दर्ज की। निर्वाचन अधिकारी व कलेक्‍टर प्रियंक मिश्रा ने परिणाम की घोषणा कर जीत का प्रमाण पत्र भेंट किया।
घोषणा के बाद समर्थकों में जश्‍न का माहौल शुरू हो गया। नपा परिसर में ढोल ताशों पर कार्यकर्ता थिरके लगे। बड़ी संख्‍या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर से नगर के प्रमुख मार्गों से विजय जुलुस निकाला।भाजपा की कुशल रणनीति और संगठन की मजबूती के चलते भाजपा ने नगर पालिका धार पर पांच साल का सूखा खत्‍म करते हुए अपनी जीत दर्ज की।
धार को बनाएंगे नंबर 1 – नेहा बोड़ाने
नवनिर्वाचित अध्‍यक्ष नेहा बोड़ाने ने जीत के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि मिलकर धार के विकास के लिए काम करेंगे। यह जीत सभी मतदाताओं और पार्षदों की जीत है। हम मिलकर धार को नंबर 1 बनाने के लिए प्रयास करेंगे। ध्‍यान रहे नेहा बोड़ाने पहली बार पार्षद चुनकर आई है। वार्ड 2 से चुनी गई नेहा ने 525 मतों से जीत दर्ज की थी। शिक्षा बीएससी कर रखी है।
विजयी जुलूस में ये रहे शामिल
विजय जुलूस में प्रमुख रूप से भाजपा नेता कन्हैयालाल यादव विश्वास पांडे, आशीष गोयल, मनोज ठाकुर नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर एवं नितेश अग्रवाल भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, कालीचरण सोनवानिया अजीत जैन, रवि मेहता, लक्ष्मण पटेल, विपुल चोपड़ा, संजय मकवाना, मनीष मकवाना सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी छोटी-छोटी जानकारी से अवगत कराया जाए

Ravi Sahu

आदिवासी कांग्रेस का धार लोकसभा क्षेत्र का समन्वयक नियुक्त

Ravi Sahu

भाजपा 6 अप्रैल को जनता के बीच में मनाएगी स्थापना दिवस जिले के वरिष्ठ नेता अलग अलग बूथों पर जाकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाएंगे

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री ने जिले की मनावर, गंधवानी, सरदारपुर और धार विधानसभा में चुनावी सभाओं को किया संबोधित मै सरकार नहीं परिवार चलाता हूं – शिवराज सिंह चौहान बहनों को लखपति बनाना ही हमारा संकल्प- मुख्यमंत्री

Ravi Sahu

राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज आगामी लोकसभा चुनाव एवं राष्ट्र निर्माण करने वाली सरकार के पक्ष में मतदान  

Ravi Sahu

मनावर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 133 वे जन्म को उत्सव

Ravi Sahu

Leave a Comment