Sudarshan Today
dindori

जनहितैषी कार्यो का भुमिपूजन व लोकार्पण के साथ शुरूआत हुई विकास यात्रा

सुदर्शन टुडे डिण्डोरी

शहपुरा विधानसभा के बालपुर व डिण्डौरी विधानसभा मे पड़रिया-2 से हुई विकासयात्रा की शुरूआत

डिण्डौरीः- म.प्र. के सम्पूर्ण जिलो मे विकास यात्रा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में शुरूआत हुई यह यात्रा 4 मार्च तक चलेगी। इसी तारतम्य मे डिण्डौरी जिले में विकास यात्रा शहपुरा विधानसभा में बालपुर से व डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पड़रिया से भाजपा जनप्रतिनिधियों व प्रशासन पदाधिकारियों द्वारा इस विकास यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। वहीं शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में बालपुर स्थित रानी अंवती बाई स्मारक से शुभारंभ किया गया। इस विकास यात्रा में भाजपा जनप्रतिनिधियों व शासन- प्रशासन भी शामिल होकर शासन की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचे का कार्य किया, वहीं ग्रामीणों से चर्चा कर जिन ग्रामीणों को शासन के योजनाओं का लाभ नहीं मिला उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कराया गया। विकास यात्रा जिले में 4 मार्च तक प्रतिदिन 4 से 5 गांवों में भ्रमण करेगी व एक निश्चित स्थान तय कर विश्राम किया जाएगा। डिंडोरी विधानसभा की आज की यात्रा पड़रिया से प्रारंभ होकर क्विटी, छांटा होते हुए सरई में रात्रि विश्राम किए एवं आज नान डिण्डौरी से प्रारंभ होकर देवलपुर, कोकोमटा होते हुए खुड़िया तक जाएगी। इस विकास यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला मंत्री मनका बनवासी, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, मण्डल अध्यक्ष डिण्डौरी लक्ष्मण सिंह ठाकुर, समनापुर मण्डल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरबदिया मरकाम, जिलापंचायत सदस्य ज्योति प्रकाश धुर्वे, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र पाल कुशराम, मण्डल महामंत्री भारत सिंह राजपूत, अजजा मोर्चा महामंत्री बोधराम सरैया महिला मोर्चा महामंत्री कुंवरिया मरावी, राज साहू स्नेहलता ठाकुर, मिथलेश मिश्रा, शक्तिकेन्द्र संयोजक द्वारका ठाकुर, खिलपत गौतम सोशल मीडिया प्रभारी ,खमोद चंदेल, बुद्वन सरैया, रज्जूप्रसाद हरहदा, पीताम्बर पाराशर, राजकिशोर सरैया सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं शहपुरा विधानसभा के वीरंागना रानी अवंतीबाई की बलिदान स्थल बालपुर में महान संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर उनकी तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर विकास यात्रा की शुरूआत की गई। यह विकास यात्रा बालपुर से शुरू होकर दर्रीमोहगाव, चैरा, मुढ़ियाखुर्द मे आज रात्रि विश्राम किया गया। आज यात्रा पलकी से शुरू होके बरगई, मुढ़ियाकला होते हुए विदयपुर रैयत मे यात्रा विश्राम करेगी। उक्त यात्रा में अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री व वि.स. यात्रा संयोजक जयसिंह मरावी, जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष सुशील राय, घनश्याम कछवाहा, किसानमोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, पि.वर्ग मोर्चा महामंत्री हरीश साहू, सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी व सैकड़ो के संख्या मे कार्यकर्ता व ग्रामवासी एवं प्रशासनिक अधिकारी /कर्मचारी मौजूद रहें।

Related posts

स्टार आफ द मंथ वनी किसलपुरी बालक माध्यमिक शाला की शिक्षिका सुनीता उइके स्टाफ एवं ग्रामीणो ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Ravi Sahu

पी डब्लू डी विभाग के जिम्मेदार एसडीओ एवं ठेकेदार की मनमानी के चलते चंद दिनों में ही उखड़ने लगी 64 लाख की लागत से बनी सीमेंट कांक्रीट सड़क

Ravi Sahu

डिंडोरी नगर परिषद में रिश्वत मांगने को लेकर फिर घिरे राजस्व निरीक्षक,महिला ने चीख चीख कर लगाए आरोप ? पहले से दर्ज आई डी के बाद किसी अन्य के नाम बना दी एक और आई डी – महिला का आरोप

Ravi Sahu

जनजाति कल्याण केंद्र में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज 

Ravi Sahu

जिलाध्यक्ष लोक सिंह धुर्वे ने मझगांव स्कूल में व्यवस्था की मांग की

Ravi Sahu

पेयजल परिवहन और आपूर्ति के सम्बन्ध में आयोजित बैठक

Ravi Sahu

Leave a Comment