Sudarshan Today
DAMOH

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 1857 की क्रांति में बुंदेलखंड के सपूत राजा किशोर सिंह जन्म स्थली की मिट्टी एवं जल कलश यात्रा का हुआ आयोजन

जिला ब्यूरो राहुल गुप्ता दमोह

दमोह – शासकीय पी.जी. कॉलेज और ठाकुर प्रताप नारायण सिंह श्री जागेश्वर नाथ कॉलेज हिंडोरिया के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 1857 की क्रांति में बुंदेलखंड के सपूत राजा किशोर सिंह जन्म स्थली की मिट्टी एवं जल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसे हिंडोरिया से पी.जी. कॉलेज दमोह लाया गया है और अब महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड  विश्वविद्यालय छतरपुर पहुंचाया जा रहा है।
विदित है कि आजादी के अमृत काल में द्वितीय दीक्षांत समारोह 04 फरवरी 2023 शनिवार को छतरपुर में आयोजित किया जाना है।  विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के सभी जिलो में स्थित स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित महत्वपूर्ण स्थलों  से पवित्र मिट्टी तथा जल कलशों में संकलित कर उन स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित कर विश्वविद्यालय मुख्यालय लाई जाना है। इसी तारतम्य में जिला मुख्यालय दमोह में भी शासकीय पी. जी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. के.पी. अहिरवार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा किशोर सिंह के वंशज ठाकुर वैभव सिंह के नेत्रत्व में पी. जी. कॉलेज से कलश  यात्रा निकाली गई।
प्राचार्य डॉ के.पी. अहिरवार ने बताया कि हिंडोरिया से दमोह पहुंचकर शहर के विभिन्न मार्गो से शोभा यात्रा निकाली गई, इसके बाद इसे छतरपुर पहुंचाया जा रहा है। कलश यात्रा में पी. जी. कॉलेज एवं के.एन. कॉलेज  के समस्त स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related posts

जबेरा विधायक ने सरपंच सचिव सहायक सचिव को दिए निर्देश पंचायत में पड़े अधूरे कार्य जल्द ही करें पूर्ण जिससे ग्रामीणों को मिल सके लाभ

Ravi Sahu

हर्रई रिछयाऊ के जंगल में चल रहा जुआ फड़ पर तेजगढ़ पुलिस ने मारा छापा नगदी 12मोबाइल पुलिस ने किये जप्त

Ravi Sahu

नोहलेश्वर महादेव पर्व के अंतिम दिन कलाकारों को किया सम्मानित अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में हुआ संपन्न

Ravi Sahu

मथुरा की जेल मे हुआ था भगवान श्री कृष्ण का प्राकट्य- आचार्य पंडित रवि शास्त्री महाराज

Ravi Sahu

नैक के हिन्दी विरोधी आदेश को बदलवाने के लिए एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

Ravi Sahu

तीर्थ क्षेत्र बेलाजी में आर्यिका दीक्षा संपन्न

Ravi Sahu

Leave a Comment