Sudarshan Today
niwadi

शहर के विभिन्न वार्डों में मान्यवर कांशीराम साहब संकल्प साईकिल यात्रा निकाली गयी

जिला ब्यूरो रूपेन्द्र राय

निवाड़ी। बहुजन समाज पार्टी विधानसभा निवाड़ी द्वारा संत रविदास मंदिर निवाड़ी से मान्यवर कांशीराम साहब सकल्प साइकिल यात्रा की शुरुआत की गई जिसमे मुख्य रूप से मुकेश अहिरवार प्रदेश प्रभारी बसपा म.प्र. के नेतृत्व में शहर के विभिन्न वार्डों में मान्यवर कांशीराम साहब संकल्प साईकिल यात्रा निकाली गयी। बसपा प्रदेश प्रभारी मुकेश अहिरवार ने कहा कि मान्यवर कांशीराम संकल्प साइकिल यात्रा बहुजन समाज पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में चलाई जा रही है उसी क्रम में आज से निवाड़ी विधानसभा से प्रारंभ करते हुए। जिले के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर प्रत्येक रविवार को निकली जायेगी जिसका मुख्य उद्देश्य बहुजन समाज में जन्मे संतो गुरुओं महापुरुषों के द्वारा किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है। ताकि आने वाली पीढ़ी को भी कांशीराम के आंदोलन से अवगत कराया जा सके। कांशीराम संकल्प साइकिल यात्रा में अनिल रवि जोन प्रभारी ग्वालियर, एड. संजय सूर्यवंशी जिलाध्यक्ष बसपा निवाड़ी, प्रवेंद्र अहिरवार जिला महासचिव, लखन लाल ककावनी जिला सचिव, सूरज अहिरवार प्रभारी, सूबेदार गोविंद बौद्ध प्रभारी, अरविन्द अहिरवार, गनेश अहिरवार अध्यक्ष, राहुल गौतम अध्यक्ष, उमेश कुशवाहा, सचिन सूर्यवंशी, आदि कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Related posts

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में आज से 3 दिन चलेगा सफाई अभियान

Ravi Sahu

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार हुए विकास यात्रा में शामिल

Ravi Sahu

स्वामी विवेकानंद जयंती पर कंचना घाट ओरछा में किया जाएगा योगा कार्यक्रम

Ravi Sahu

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में हुई जनसुनवाई में आए 77 आवेदन

Ravi Sahu

कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने छात्रावास का किया निरीक्षण

Ravi Sahu

कलेक्टर की अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पृथ्वीपुर में ब्लॉक अधिकारियों के साथ हुई बैठक

Ravi Sahu

Leave a Comment