Sudarshan Today
ganjbasoda

भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते हुए तनाव से मुक्त होने के लिए मेडिटेशन करें – डाॅ. सचिन परब

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) //

सर्वोत्तम जीवन का रहस्य विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

हमारे मन में बहुत ताकत है। लेकिन आजकल लोगों में सहनशक्ति खत्म होती जा रही है। छोटी-छोटी बातों में लोग गलत कदम उठा लेते है। बढ़ते हुए तनाव से मुक्त होने के लिए व्यक्ति व्यसनों का सहारा लेता है। जबकि तनाव मुक्ति के लिए सबसे उत्तम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में सिखलाये जाने वाले राजयोग मेडिटेशन के अभ्यास से व्यक्ति अपने आप तनाव और व्यसन मुक्त होने लगता है। उसके आंतरिक व्यक्तित्व का विकास होने लगता है।

उक्त बात बरेठ रोड स्थित दाद्जी प्लाजा में रविवार को सर्वोत्तम जीवन का रहस्य विषय के अंतर्गत विदिशा सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी कौशल्या बहन के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में
मुंबई से आए डां सचिन परब ने कही डाॅ. परब नैदानिक ​​अनुसंधान में विशेषज्ञता के साथ मुंबई विश्वविद्यालय से चिकित्सा स्नातक एमबीबीएस हैं। वह प्रोफेशनल काउंसलर और कॉर्पोरेट ट्रेनर, लाइफ कोच भी हैं। उनका मुख्य योगदान भारत में नशामुक्ति के क्षेत्र में है। वह वर्तमान में तम्बाकू जागरूकता के लिए वैश्विक पहल के परियोजना निदेशक और मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक हैं। कार्यक्रम के दौरान भोपाल से आई ब्रह्माकुमारी डॉ रीना बहन के द्वारा हमारे अंदर छुपी हुई शक्तियों और गुणों के गहन अनुभव के लिए राजयोग मेडिटेशन का विशेष अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक लीना जैन सहित उपस्थित अतिथियों ने दीप जलाकर किया। आयोजन में आयोजन में डॉक्टर सचिन परब ने मेडिटेशन का प्रैक्टिकल सहित अभ्यास कराया।

Related posts

आशा उषा कार्यकर्ताओं ने किया भजन कीर्तन

Ravi Sahu

नदी घाट पर मित्रों के साथ पिकनिक मनाने गया युवा हुआ गुम

Ravi Sahu

विकास यात्रा का कहीं स्वागत तो कहीं हुआ विरोध

Ravi Sahu

नपाध्यक्ष ने किया राज्यसभा सांसद का सम्मान

Ravi Sahu

कांग्रेस नेता जैन ने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Ravi Sahu

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा वरिष्ठ चिकित्सकों का दल

Ravi Sahu

Leave a Comment