Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

56 करोड़ 44 लाख रुपए का नकली बायोडीजल भेज चुके 

 

सुदर्शन टुडे से संवाददाता सेवकराम चौबे

 

कसरावद तहसील के आगरा मुम्बई पर स्थित निमरानी में नकली बायो डीजल बेचने के मामले में फरार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज खरगोन में सीजीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने ने चारो आरोपियों को सात दिन की पुलिस रिमांड बलकवाडा पुलिस को सौंपा दिया। 55 दिनों बाद धराए आरोपी आज न्यायालय में पेश होने के दौरान कैमरा देखकर चेहरा छुपाते नजर आये। प्रशासन ने दो माह पूर्व नकली डीजल के पंप को नेस्तनाबूत करते हुए करोड़ों रुपए कीमत का करीब तीन लाख लीटर नकली डीजल सहित केमिकल और पीडीएस का गेंहू भी जब्त किया था। आरोपियों द्वारा करीब 56 करोड़ 44 लाख रुपए का नकली डीजल की बिक्री कर चूके है। 4 आरोपियों को रिमांड पर लेकर बलकवाड़ा पुलिस अब जरूरी कागजात दस्तावेज की विवेचना करेगी। बलकवाडा थाना प्रभारी आर एस ठाकुर ने मीडिया को बताया की बायौ डीजल के नाम पर कैमिकल मिलाकर नकली डीजल बनाने के मामले में महेश अग्रवाल, मातादीन, रौनक और पलाश अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। माननीय न्यायालय से 7 दिन की पुलिस रिमांड मिली है। आरोपीयो से पूछताछ कर जरूरी दस्तावेज जप्त किये जायेगे। विवेचना के दौरान अगर कोई आरोपी की जानकारी मिलती है तो गिरफ्तार किया जायेगा। आरोपीयो ने 56 करोड 44 लाख रूपये का बायौ डीजल बेचकर केन्द्र और राज्य सरकार को चार चार करोड रूपये का जीएसटी दिया था। पुलिस ने इन्दौर और बडवानी जिले के सेंधवा सीमा क्षेत्र से आरोपीयो को गिरफ्तार किया है।

Related posts

शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं एक छोटी सी पहल

Ravi Sahu

थाना राजपुर पुलिस द्वारा अवैध कालोनी निर्माण करने वाले आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया

Ravi Sahu

हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत मनाया जाता हैं।

Ravi Sahu

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सांची में रेलवे स्टेशन का 8 करोड़ 50 लाख रू से होगा पुर्नविकास उप मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में सांची में कार्यक्रम सम्पन्न  

Ravi Sahu

एसडीएम ईसागढ़ ने किया स्‍कूलों एवं आंगनवाडी केन्‍द का निरीक्षण शिक्षक नहीं पहुंचे स्कूल तो अधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया —-

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मप्र जनअभियान परिषद के माध्यम अलग अलग स्थानों पर निकाली रैली

Ravi Sahu

Leave a Comment