सुदर्शन टुडे 9827371124
गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) // गुरुवार को नगर में आयोजित खिलते कमल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभावान युवाओं का सम्मेलन व प्रतिभावान युवाओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक श्रीमती लीना जैन, पूर्व विधायक हरि सिंह रघुवंशी, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री बलवीर रघुवंशी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेश मीणा, विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर दुबे, नगर मंडल अध्यक्ष, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राज रघुवंशी एवं युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक अधिकारी, शिवम तिवारी, मीडिया प्रभारी भास्कर दुबे, शुभम मिश्रा मुकेश मीणा के समस्त युवा मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।