Sudarshan Today
aastha

सम्बन्ध अयोध्या और मिथला जैसे होना चाहिए,विवाह करते समय सम्पति नहीं संस्कार देखे-स्वामी रामस्वरूपानंद महाराज

 

सुदर्शन टुडे पंकज जैन आष्टा

मानस सम्मलेन के छठवां दिन हुआ राम सीता विवाह,बड़ी संख्या में कथा श्रवण करने पहुचे श्रद्धांलु

स्वामी रामस्वरूपनंद की शोभायात्रा के साथ की हुई अगवानी

मानस भवन में आयोजित मानस सम्मेलन का शुक्रवार को छठवां दिवस था!
मानस सम्मलेन के छठवें दिवस स्वामी श्री कामदगिरि पीठाधीश्वर स्वामी रामस्वरूपा नंद महाराज चित्रकूट धाम की शोभा यात्रा के साथ अगवानी की गई!इस दौरान शोभायात्रा अस्पताल चौराहे से शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई
कार्यक्रम स्थल मानस भवन पहुंची! इस दौरान शोभायात्रा का नगर के नागरिकों ने जगह जगह पुष्प वर्षो कर स्वागत किया!
मानस भवन में चल रही मानस सम्मलेन में कथा के छठवें दिन मानस विदुषी भक्ति प्रभा जी ने बताया
की भक्ति यदि भाव से की जाए तो राम कृपा अपने आप प्राप्त होती है।
दिन रात काम की चिंता करते हो ,चिंता छोड़ कर राम के काम में लगे रहो ,तो चिंता अपने आप खत्म हो जाएगी।
भक्ति तो जहां रहेगी वहा राम बसेंगे,भक्त राम भजन में तल्लीन रहे!
विवाह करते समय सम्पति नहीं संस्कार देखे,दहेज़ में लाखों रूपये मांगना बंद करें- स्वामी रामस्वरूपानंद
मानस भवन में मानस सम्मलेन के छठवें दिवस स्वामी राम स्वरूपानंद जी ने भी उपस्थिति जनसमूह को अपने आशीष वचन सुनाये जो देर शाम 6 बजे तक चलते रहे!इस दौरान स्वामी रामस्वरूपा नंद महाराज
ने अपने उद्बोधन में कहा की सम्बन्ध यदि होना चाहिए तो अयोध्या और मिथला जैसे होना चाहिए!
और विवाह करते समय सम्पति को ना देखे संस्कारो को देखे!आजकल लोग अपने बेटे का विवाह करते समय लड़की वालों को लम्बी चौड़ी सामान रूपी दहेज़ की लिस्ट सोप देते है और लाखों रूपये दहेज़ में मांगते है लड़के वाले आजकल सम्पति देखकर विवाह करते है और लाखों रूपये की सम्पति की मांग करते है बल्कि विवाह करते समय सम्पति नहीं संस्कार देखने चाहिए!
जिससे आपको सीता जैसी बहु मिलेगी जो आपके परिवार का मान बढ़ायेगी और सुख शांति समृद्धि लक्ष्मी में वृद्धि करेगी!
यदि दहेज़ लेकर बहु लाओगे अपने घर में तो सूर्पनखा मिलेगी जो घर का सत्यानाश कर देगी!
और सम्बन्ध अयोध्या और मिथिला जैसे बनाये!
वही स्वामी रामस्वरूपानंद जी ने आगे कहा कि देश के बॉर्डर पर सैनिक की नजर में वेतन का नहीं, वतन का महत्व होता है -सैनिक के लिए राष्ट्र पहले होता है और हमें भी राष्ट्र को पहले महत्व देना चाहिए क्योंकि देश की सीमा सुरछित नहीं होगी तो मंदिर सुरछित नहीं रह सकते!
शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान श्री राम और सीता के विवाह का मंचन किया गया!
सांसद महेंद्र सोलंकी भी पहुचे
मानस सम्मलेन में क्षेत्रीय सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी,जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजिनियर. जिला पंचायत सदस्य शंकर लाल पटेल ,विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान,भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, योगेंद्र ठाकुरडॉक्टर मिना सिंघि, नीलिमा बैरागी, मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुचे!

Related posts

विचार धारा हमारी पूंजी कार्यकर्त्ता हमारी शक्ति …महेंद्र सिंह सोलंकी सांसद देवास

Ravi Sahu

श्री महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का 22 मई को होगा थुना में अनावरण आज हुई आष्टा में बैठक

Ravi Sahu

आष्टा विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों का राकेश राय ने किया स्वागत

Ravi Sahu

आर्यिका श्री विज्ञान मति माता जी को किया श्रीफल भेँट

Ravi Sahu

पुलिस मुख्यालय के ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना आष्टा पुलिस द्वारा नाबालिग अपहर्ता का पता लगाकर आरोपी को किया गिरफतार

Ravi Sahu

ग्राम लालाखेड़ी तह इच्छावर जिला पंचायत सीहोर के वार्ड क्र.04 में चल रही श्री मद्भागवत कथा

Ravi Sahu

Leave a Comment