Sudarshan Today
aastha

आष्टा विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों का राकेश राय ने किया स्वागत

सुदर्शन टुडे पंकज जैन आष्टा

मतदान केन्द्रों पर सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे तैनात – नरेन्द्र खंगराले जिलाध्यक्ष आष्टा । आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को देखते हुए कांग्रेस सेवादल द्वारा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों पर कांग्रेस सेवादल में नियुक्तियों का दौर जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, सांसद दिग्विजय सिंह, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र यादव के सीधे निर्देश पर अनु.जाति के सुरक्षित आष्टा विधानसभा क्षेत्र में जमीन से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सेवादल कांग्रेस में नियुत्तियॉ की गई हैं। सेवादल कांग्रेस के प्रदेश सचिव पूर्व नपा अध्यक्ष तथा सीहोर जिला कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष राकेश राय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प मालाऐं पहनाकर नियुक्ति पत्र प्रदान किए।इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल जिला सीहोर के अध्यक्ष तथा तत्कालीन पार्षद नरेन्द्र खंगराले ने बताया कि आष्टा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकिट की मांग कर रहे नारायणसिंह मालवीय पूर्व सरपंच के प्रयासों से नियुक्तियॉ की गई हैं। अकबर शाह लंगापुरा आष्टा, परवत सिंह बामनिया कजलास को कांग्रेस का जिला महासचिव, आरिफ शाह कजलास, अकबर मंसूरी जावर को जिला सचिव, कृपाल सिंह अरोलिया को जिले का संयुक्त सचिव तथा रासिद अली कजलास, मेहरबान सिंह शेखू खेड़ा को ब्लॉक जावर का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार धमेन्द्र मालवीय को सिद्धिगंज ब्लॉक अध्यक्ष एवं आष्टा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पद पर जहीर मंसूरी की नियुक्ति की गई है। श्री खंगराले ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सफलता के लिए सेवादल का पदाधिकारी और प्रतिनिधियों की भूमिका सुरक्षित करना है जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सेवादल की इकाई का गठन हो चुका है। प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर 30 से 35 बूथ प्रभारी और 10-10 कार्यकर्ता नियुक्त किए जा रहे हैं। बूथ पर कांग्रेस को जीत दिलवाने वाले कार्यकर्ता को सेवादल योद्धा के रूप में सम्मानित किया जावेगा। नवनियुक्त पदाधिकारी बनाये जाने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आष्टा कैलाश परमार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर, मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव तथा तत्कालीन पार्षद आरती नरेन्द्र खंगराले, वरिष्ठ कांग्रेंस नेता दर्शनसिंह वर्मा, डॉ. अनीस खॉन सीताराम भारती सीहोर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निशांत सिंह वर्मा पूर्व पार्षद रमेश राठौर, मुनब्बर खॉन, जिला सेवादल कांग्रेस के मीडिया प्रभारी इंजीनियर जितेन्द्र सिंह राजेन्द्र नागर दीपक सोनकर नवेद खॉन आदि लोगों ने बधाई दी।

Related posts

जनता की सच्ची सेवा करने मोदी सरकार देश का सम्मान बड़ा रही है! भाजपा ने की अपनी रणनीति तेज

Ravi Sahu

देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा के छात्रों ने ‘विश्व साक्षरता दिवस’ पर दिलाई शपथ

Ravi Sahu

आपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग अपहर्ता को पीथमपुर से किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार*

Ravi Sahu

श्री महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का 22 मई को होगा थुना में अनावरण आज हुई आष्टा में बैठक

Ravi Sahu

पाॅच साल पुराने 2000-रू के ईनामी बदमाश शहजाद को आष्टा पुलिस ने धरदबोचा

Ravi Sahu

ग्राम लालाखेड़ी तह इच्छावर जिला पंचायत सीहोर के वार्ड क्र.04 में चल रही श्री मद्भागवत कथा

Ravi Sahu

Leave a Comment