Sudarshan Today
मध्य प्रदेशराजपुर

भारतीय जनता पार्टी ने 2023 को एक मिशन के तहत लेकर कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया

आईटी सेल का प्रशिक्षण देने के लिए मंडल स्तर पर सुघोष कार्यक्रम करने का निर्णय लिया जिसके अंतर्गत भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा के प्रचार प्रसार कैसे किया जाए इसके लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें मंडल पानसेमल /खेतिया मैं नगर के प्रत्येक बूथ से दो दो कार्यकर्ताओं को चयनित किया गया जिन्हें स्थानीय बोहरिया धर्मशाला मे प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रकाश जोशी द्वारा किया गयाए प्रमुख वक्ता के रूप में प्रथम सत्र में जिला महामंत्री अनुप मिश्रा व लोकेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। द्वतीय सत्र में जिला संयोजक नवीन गुप्ता ने कहा आई.टी व सोशल मीडिया भाजपा के प्रमुख अंग है। पहले किसी भी सूचना को भेजने के लिए महीने भर का समय लग जाता था किन्तु आज के समय मे वही सूचना सेकण्डो में पहुच रही हैै। आने वाले चुनाव में आई.टी सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण रहेगी।
विधान सभा प्रभारी तरुण गोले ने कहा कि सुघोष अभियान के माध्यम से हम बूथ स्तर तक प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करेगें, जो तथ्यों व तर्काे के साथ झूठ व भ्रम फैलाने वालों को जबाब देगें। ईस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष सचिन चौहान, कमलेश राजपूत, जिला मंत्री सचिन चौहाण,पुर्व युआ मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनाने, महेश गोले सहित भाजपा जन उपस्थित थे

Related posts

महिला संबंधी अपराधो के प्रति आमजन में जागरूकता लाने शहर के प्रमुख स्थानों पर अभिमन्यु सेल्फी पॉइंट्स बनाकर लोगों को किया जा रहा जागरूक

Ravi Sahu

फरवरी माह से ही पड़ रही हैं पानी की गंभीर समस्या, टैंकर से पानी लाकर ग्रामीण कर रहे हैं गुजारा

asmitakushwaha

50 दिन की कर रहे पैदल यात्रा बारामती शहर से गोगामेड़ी तक

Ravi Sahu

दौड़ प्रतियोगिता में बरुआसागर खिलाड़ियो का दबदबा

sapnarajput

दतिया के राजगढ़ चौराहे पर फायरिंग

Ravi Sahu

आवास प्रभारी कर्मचारी ने पार्षद को किया अपमानित कहा 4 दिन के पार्षद सर पर चढ़ जाओगे क्या, जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों को किया जा रहा अपमानित

sapnarajput

Leave a Comment