Sudarshan Today
sagar

जगन्नाथ स्वामी संत शिरोमणि मां कर्मा जन जागृति रथ यात्रा का साहू कल्याण समिति बरुआसागर द्वारा किया गया भव्य स्वागत

 

जिला ब्यूरो चीफ आनन्द साहू

राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि किरण साहू के नेतृत्व में निकल रही है रथ यात्रा

500000 लोगों के साथ होगा कार्यक्रम का समापन -रवि किरण साहू

बरुआसागर (झांसी) जगन्नाथ स्वामी संत शिरोमणि मां कर्मा सामाजिक जनजागृति रथ यात्रा का आज बरुआसागर साहू कल्याण समिति के द्वारा नगर आगमन पर भव्य स्वागत सत्कार बस स्टैंड स्थित विनोद साहू के प्रतिष्ठान पर किया गया जहां से रथ यात्रा का नगर भ्रमण समाज के सैकड़ों पुरुष एवं महिलाओं के साथ प्रारंभ किया गया।
जगन्नाथ स्वामी संत शिरोमणि मां कर्मा सामाजिक जनजागृति रथयात्रा का शुभारंभ 17 अप्रैल 2022 को जबलपुर से प्रारंभ किया गया जो कि विभिन्न जिलों से होते हुए ग्रामीण अंचलों से होता हुआ आज बरुआसागर नगर पहुंचा जहां पर बरुआसागर साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव साहू रज्जू भैया के नेतृत्व में नगर के सैकड़ों साहू समाज महिला पुरुषों ने रथ में विराजमान जगन्नाथ स्वामी एवं संत शिरोमणि मां कर्मा की प्रतिमा का पूजा अर्चना की।

रथयात्रा बरुआसागर बस स्टैंड से होते हुए चौक बाजार मार्ग से विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कटरा स्थित राम जानकी मंदिर पर पहुँची जहाँ अराध्य देवी विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
रथयात्रा भ्रमण के द्वारा अन्य समाज के लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत सत्कार एवं कई तरह के प्रसाद स्वरूप फल, मिष्ठान आदि का वितरण किया गया।

जगन्नाथ स्वामी संत शिरोमणि मां कर्मा सामाजिक जनजागृति रथ यात्रा के मुख्य संयोजक रवि करण साहू ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह यात्रा का मूल उद्देश्य यह है कि जिस तरह से हमारे साहू समाज को प्रत्येक क्षेत्र में उपेक्षित किया जा रहा है। समाज को सम्मानजनक स्थान नहीं दिया जा रहा है। जिससे समाज में रोष व्याप्त है समाज के द्वारा मौलिक अधिकारों के हनन की पूर्ति के परिपालन में मध्य प्रदेश के संयुक्त साहू समाज के सहयोग से मध्य प्रदेश के सभी जिलों से होते हुए यह रथ यात्रा उत्तर प्रदेश के जिलों से होती हुई 19 मार्च 2023 को भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में पहुंचेगी। जहाँ पर साहू समाज का महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा उक्त कार्यक्रम में 500000 साहू बंधुवर उपस्थित रहेंगे।

रथयात्रा में संतोष दास इंदौर, दीनदयाल साहू मऊरानीपुर ,भागचंद साहू रानीपुर, लखन साहू पार्षद मऊरानीपुर ,विजय साहू मऊरानीपुर, मनमोहन साहू मऊरानीपुर ,विनोद साहू मऊरानीपुर , बरुआसागर नगर पालिका अध्यक्ष हरदेवी ओमी कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, कमलापत राय पार्षद, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सिंघई संदीप जैन ,समाजसेवी रुपेश नायक, मीनू बृजपाल सिंह राजावत,बरुआसागर कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव साहू रज्जू भैया ,महामंत्री गणेश प्रसाद साहू, एडवोकेट रामसेवक साहू, एडवोकेट रतीराम साहू,कृपाराम साहू ,गिरधारी लाल साहू ,कालीचरण साहू, मदन लाल साहू, धर्मेंद्र साहू, नंदू साहू,विजय साहू, सिया साहू, घनाराम साहू विनोद साहू पत्रकार, अनूप साहू पत्रकार,सोनू साहू, आकाश साहू,आदि महिला, पुरुष शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत मे साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव साहू रज्जू भैया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related posts

जनपत सीईओ आखिर सरकार को आर्थिक चूना लगाने वाले दुकानदारो को बचा क्यों रहे हैं

Ravi Sahu

धर के बाहर संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Ravi Sahu

जैसे-जैसे भारतीय पुलिस सेवा से मेरी सेवानिवृत्ति मेरी ओर बढ़ती जा रही है,मेरे जुनून का सत्र हर कसौटी पर खरा उतरता जा रहा है, सागर 

Ravi Sahu

ड्रोन, पैराग्लाईडर, हॉट बैलून, अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट प्रतिबंध

Ravi Sahu

भूसा जिले की सीमा से बाहर ले जाना हुआ प्रतिबंधित

Ravi Sahu

सागर संसदीय क्षेत्र का पत्रकार आखिर कहा जाए

Ravi Sahu

Leave a Comment